आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया नहीं किया था। इसी वजह से टीम ऋषभ पंत की अगुवआई में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। अब आईपीएल 2026 के लखनऊ ने अपने द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है।
स्टार प्लेयर्स को किया रिटेन
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कुल 19 प्लेयर्स को रिटेन किया है, जिसमें चार विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। इसमें ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडन माक्ररम जैसे प्लेयर्स शामिल हैं, जिन्होंने टीम के लिए कमाल का खेल दिखाया था। मिचेल मार्श, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे प्लेयर्स को बरकरार रखा गया है। अब इन प्लेयर्स को आगामी सीजन में लखनऊ की टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
मुंबई से अर्जुन तेंदुलकर को किया ट्रेड
दूसरी तरफ लखनऊ ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया है। वहीं मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से अपनी स्क्वाड में शामिल किया है। इससे पहले अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। अब आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए लखनऊ की टीम के पास 22.95 करोड़ रुपए बचे हुए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने डेविड मिलर, युवराज चौधरी, रवि बिश्नोई, राजवर्धन हंगरगेकर और तेज गेंदबाज आकाश दीप जैसे प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। ये खिलाड़ी लखनऊ की टीम के लिए अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लखनऊ की टीम को जो उम्मीदें इन प्लेयर्स से थीं। वह पूरी नहीं हो पाई थीं। इसी वजह से इन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स:
रिलीज: आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, रवि बिश्नोई, राजवर्धन हंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर (MI में ट्रेड), आकाश दीप, शमर जोसेफ
रिटेन: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर , अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, एमडी शमी, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, शाहबाज अहमद।
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 Auction: इस दिन सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, खरीदने के लिए सभी टीमों के बीच होगी होड़
IPL रिटेंशन के बाद इस टीम के पास सबसे बड़ी रकम, जानें किसके पास बचे कितने करोड़ रुपए