LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आईपीएल के 34वें मुकाबले में आमने-सामने थी । दोनों टीमों के बीच आईपीएल का यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 57 रन और उनके साथ एमएस धोनी ने भी शानदार पारी खेलते हुए 9 गेंदों में 28 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है। टीम की ओर से क्विंटन डि कॉक और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके कारण टीम मैच अपने नाम कर सकी।