1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: हो गया खुलासा, लखनऊ सुपर जायंट्स को इस दिन मिलेगा नया कप्तान

IPL 2025: हो गया खुलासा, लखनऊ सुपर जायंट्स को इस दिन मिलेगा नया कप्तान

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jan 18, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 02:49 pm IST

IPL 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने कप्तान का ऐलान कर सकती है। कप्तानी की रेस में ऋषभ पंत और निकोलस पूरन के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है।

IPL 2025- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : GETTY

IPL 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स जल्द ही अपने कप्तान का ऐलान कर सकती है। LSG कप्तान का ऐलान करने के लिए 20 जनवरी को कोलकाता में आरपीएसजी मुख्यालय में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकती है। इस दौरान कप्तान के नाम पर मोहर लग सकती है। ऋषभ पंत का कप्तान बनना लगभग तय माना जा रहा है। पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस तरह वह IPL मेगा ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

2022 सीजन से उनके कप्तान केएल राहुल के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइजी छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में चले जाने के बाद एलएसजी से पंत को अपना नया कप्तान बनाने की पूरी उम्मीद है। पंत IPL में 2021 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे थे। हालांकि रोड एक्सीडेंट के कारण वह साल 2023 में नहीं खेल पाए थे। ऋषभ पंत को मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने रिलीज कर दिया था। एलएसजी की टीम में कप्तानी के लिए अन्य दावेदारों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, जिन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

पिछला सीजन रहा था खराब

IPL 2022 और 2023 सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद LSG साल 2024 में पहली बार प्लेऑफ से जगह बनाने से चूक गई थी। पिछले सीजन टीम खराब नेट रन रेट के साथ पाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। अब लखनऊ नए सीजन में नए कप्तान के साथ शानदार आगाज करना चाहेगी। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम इस प्रकार है: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसीन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, आवेश खान, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह, एम. सिद्धार्थ, आकाश सिंह, शेमार जोसेफ, मैथ्यू ब्रीत्जके, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल