1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ बन गया नया इतिहास, 14 साल पुराना कीर्तिमान हो गया ध्वस्त

पाकिस्तान के खिलाफ बन गया नया इतिहास, 14 साल पुराना कीर्तिमान हो गया ध्वस्त

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 29, 2025 08:28 am IST,  Updated : Mar 29, 2025 08:32 am IST

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने नैपियर वनडे मैच में 344 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है।

NZ vs PAK- India TV Hindi
मार्क चैपमैन Image Source : GETTY

T20I सीरीज के बाद मेजबान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 344 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। मार्क चैपमैन ने शानदार शतक जड़ा। चैपमैन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 111 गेंदों पर 13 चौके और 6 छक्कों के दम पर 132 रनों की पारी खेली और 14 साल पुराना रॉस टेलर का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। 

मार्क चैपमैन पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉस टेलर के नाम था। टेलर ने साल 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में नाबाद 131 रनों की पारी खेली थी। अब चैपमैन ने 132 रन बनाने के साथ ही टेलर को पीछे छोड़ दिया है। चैपमैन की ये शतकीय पारी ऐसे समय पर आई जब टीम मुश्किल में थी। 12.4 ओवर में 50 रन के भीतर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मार्क चैपमैन ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 174 गेंदों पर 199 रन की शानदार साझेदारी की। इस तरह कीवी टीम 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

चैपमैन के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि वनडे में चैपमैन के बल्ले से निकला ये तीसरा वनडे शतक है लेकिन न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने सिर्फ दूसरा वनडे शतक जड़ने का कारनामा किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए वनडे में पहला शतक साल 2022 में जड़ा था। 30 साल के इस कीवी बल्लेबाज का जन्म हांगकांग में हुआ था। उन्होंने साल 2015 में हांगकांग के लिए अपने डेब्यू वनडे मैच में सेंचुरी जड़ने का कमाल किया था। हालांकि, हांगकांग के लिए 2 वनडे मैच खेलने के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से खेलने की इच्छा जताई और साल 2018 में वह कीवी टीम में शामिल होने में कामयाब रहे। 28 फरवरी 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से चैपमैन का वनडे डेब्यू हुआ और इसके साथ ही वह 2 देशों के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के 10वें क्रिकेटर बन गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल