1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट जगत में बजा डंका, IPL में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक, CT के लिए ठोका दावा

क्रिकेट जगत में बजा डंका, IPL में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक, CT के लिए ठोका दावा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 31, 2024 01:51 pm IST,  Updated : Dec 31, 2024 01:51 pm IST

टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा कारनामा कर दिया है। लगातार 3 मैचों में सेंचुरी जड़ते हुए क्रिकेट जगत में डंका बजा दिया है।

Vijay Hazare Trophy - India TV Hindi
विराट कोहली और मयंक अग्रवाल Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और संघर्ष कर रही है। मेलबर्न टेस्ट में हारकर टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। ऐसे में कई फैंस को उन खिलाड़ियों की याद आ रही है, जिन्होंने पिछले दौरों पर ऑस्ट्रेलिया में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने लगातार तीसरा शतक ठोक सनसनी मचा दी है। एक तरफ जहां टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं, दूसरी तरफ भारत में घरेलू क्रिकेट की धूम मची हुई है। इस समय भारत में 50 ओवर घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है जिसमें टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज ने एक-दो नहीं बल्कि बैक टू बैक 3 हैट्रिक जड़ते हुए कहर बरपा दिया है। ये बल्लेबाज हैं कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीसरा शतक ठोकने का बड़ा कारनामा किया।

सेंचुरी की हैट्रिक से मचाई सनसनी 

मयंक अग्रवाल ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पंजाब के खिलाफ 127 गेंदों पर 139 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलते हुए नाबाद 100 रन ठोक डाले और अब तीसरे मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ महज 112 गेंदों पर शानदार 124 रनों की पारी खेलने का कमाल कर दिया है। कर्नाटक के लिए पारी का आगाज करते हुए मयंक ने 15 चौके और 2 छक्कों की मदद ये शतकीय पारी खेली और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपना दावा ठोका। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन खिलाड़ियों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खुद को साबित करने का शानदार मौका है। 

3 साल से टीम से बाहर 

मयंक अग्रवाल लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वह आखिरी बार साल 2022 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलते नजर आए थे। वहीं, टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे साल 2020 में खेला था। मयंक इस साल हुए IPL के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया था। अब उन्होंने अपने बल्ले से उन सभी लोगों को करारा देने का काम किया है, जो उनकी काबिलियत पर उंगली उठा रहे थे। 

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के पिछले 3 मैचों में मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन

  • 124 (112) बनाम हैदराबाद
  • 100*(45) बनाम अरुणाचल प्रदेश
  • 139*(127) बनाम पंजाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल