1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लक्ष्मण ने मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी को करार दिया बेजोड़

लक्ष्मण ने मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी को करार दिया बेजोड़

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2021 02:10 pm IST,  Updated : Dec 10, 2021 02:10 pm IST

वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि मयंक अग्रवाल के न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन से उनके आत्मविश्वास का पता चलता है।

लक्ष्मण ने मयंक...- India TV Hindi
लक्ष्मण ने मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी को करार दिया बेजोड़ Image Source : GETTY

मुंबई। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज और जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख का पद संभालने वाले वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि मयंक अग्रवाल के न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन से उनके आत्मविश्वास का पता चलता है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की अनुपस्थिति में श्रृंखला में खेल रहे सलामी बल्लेबाज अग्रवाल कानपुर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 150 और 62 रन की शानदार पारियां खेली जिसके लिये उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Ashes 1st Test: जो रूट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के चौथे कप्तान

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘उन्होंने अपने आत्मविश्वास को बहुत अधिक महत्व दिया। उन्हें फॉर्म में वापसी करके इस तरह का प्रदर्शन करते हुए देखकर अच्छा लगा। मुझे लगता है कि वह उसी मानसिकता के साथ खेले जैसे कि वह प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हैं।’’

लक्ष्मण ने स्पिनरों के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी को बेजोड़ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने विशेषकर ऐजाज पटेल के खिलाफ कुछ बेजोड़ शॉट खेले। लांग ऑफ और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाये छक्के उनकी पारी के सर्वश्रेष्ठ शॉट थे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल