1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI की फ्रेंचाइजी टीम ने लिया बड़ा फैसला, 8 खिलाड़ियों को किया रिटेन

MI की फ्रेंचाइजी टीम ने लिया बड़ा फैसला, 8 खिलाड़ियों को किया रिटेन

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 20, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 03:01 pm IST

MI फ्रैंचाइजी की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। फ्रैंचाइजी ने 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है जिसमें कई स्टार क्रिकेटर शामिल हैं।

@MIEmirates- India TV Hindi
MI Image Source : @MIEMIRATES

IPL 2025 का सीजन अगले साल अप्रैल में खेला जाएगा लेकिन रिटेंशन पॉलिसी को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच MI की फ्रैंचाइजी टीम ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल,  UAE में खेली जाने वाली आईएलटी20 के तीसरे सीजन के लिए MI की फ्रैंचाइजी टीम MI एमिरेट्स समेत सभी 6 टीमों ने अपने स्क्वाड को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। आईएलटी20 (ILT20) के तीसरे सीजन का अगले साल 11 जनवरी 2025 से आगाज होगा और फाइनल मैच 9 फरवरी 2025 को खेला जाएगा। इस बार भी टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी।  

आईएलटी20 (ILT20) ने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में जेसन रॉय (शारजाह वॉरियर्स), फखर जमान (डेजर्ट वाइपर्स), शाई होप (दुबई कैपिटल्स), लॉकी फर्ग्यूसन (डेजर्ट वाइपर्स), रोस्टन चेस (अबू धाबी नाइट राइडर्स), मैथ्यू वेड (शारजाह वॉरियर्स), इब्राहिम जादरान (गल्फ जायंट्स) और रोमारियो शेफर्ड (एमआई एमिरेट्स) जैसे सितारे पहली बार खेलते नजर आएंगे। 

सीजन 3 में स्टार खिलाड़ियों का जलवा

सीजन 3 में ऑस्ट्रेलियन स्टार डेविड वार्नर और श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और रोवमैन पॉवेल भी अपनी-अपनी टीम में दम भरते नजर आएंगे। लीग में पिछले सीजन के कुछ और प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिनमें सिकंदर रजा, क्रिस जॉर्डन, जेम्स विंस, शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन शामिल हैं। अन्य प्रमुख रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कुसल मेंडिस और टॉम कोहलर-कैडमोर शामिल हैं।

अबू धाबी नाइट राइडर्स

नई साइनिंग: अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, गुडाकेश मोती, हसन खान, रोस्टन चेज़ और टेरेंस हिंड्स।

रिटेंशन: आदित्य शेट्टी, अली खान, अलीशान शराफू, आंद्रे रसेल, एंड्रीज़ घोस, चरिथ असलांका, डेविड विली, जो क्लार्क, लॉरी इवांस, माइकल पेपर और सुनील नरेन।

डेजर्ट वाइपर्स

नई साइनिंग: डैन लॉरेंस, डेविड पायने, फखर ज़मान, लॉकी फ़र्गुसन और मैक्स होल्डन

रिटेंशन: एडम होज़, एलेक्स हेल्स, अली नसीर, आज़म खान, बास डी लीडे, ल्यूक वुड, माइकल जोन्स, मुहम्मद आमिर, नाथन सॉटर, शेरफेन रदरफ़ोर्ड, तनिश सूरी और वानिंदु हसरंगा।

दुबई कैपिटल्स

नई साइनिंग:  एडम रॉसिंगटन, ब्रैंडन मैकमुलेन, गरुका संकेथ, गुलबदीन नैब, जेफरी वेंडरसे, जो बर्न्स, जो वेदरली, नजीबुल्लाह ज़द्रान, ओबेद मैककॉय, स्कॉट कुगलेइजिन, शराफुद्दीन अशरफ और शाई होप।

रिटेंशन: दासुन शनाका, डेविड वार्नर, दुशमंथा चमीरा, हैदर अली, राजा अकिफ, रोवमैन पॉवेल, सैम बिलिंग्स, सिकंदर रजा, ज़हीर खान, जेक फ्रेजर मैकगर्क और ओलिवर स्टोन।

गल्फ जायंट्स

नई साइनिंग: : एडम लिथ, डोमिनिक ड्रेक्स, डैनियल वॉरल, इब्राहिम ज़द्रान, मार्क अडायर, टॉम करन, टाइमल मिल्स और वहीदुल्लाह ज़द्रान।

रिटेंशन: अयान अफजल खान, ब्लेसिंग मुजरबानी, क्रिस जॉर्डन, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गेरहार्ड इरास्मस, जेमी ओवरटन, जेम्स विंस, जेमी स्मिथ, जॉर्डन कॉक्स, मोहम्मद जोहैब जुबैर, रेहान अहमद, रिचर्ड ग्लीसन और शिमरोन हेटमायर।

MI एमिरेट्स

नई साइनिंग: अल्जारी जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, टॉम बैंटन, फरीद मलिक, थॉमस जैक ड्रेका, बेन चार्ल्सवर्थ।

रिटेंशन: अकील होसेन, आंद्रे फ्लेचर, डैनियल मूसली, ड्वेन ब्रावो, फजलहक फारूकी, जॉर्डन थॉम्पसन, कीरोन पोलार्ड, कुसल परेरा, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद वसीम, निकोलस पूरन, नोस्टुश केनजिगे, विजयकांत व्यासकांत और वकार सलामखिल।

शारजाह वारियर्स

नई साइनिंग: एडम मिल्ने, आदिल राशिद (सीजन 2 में वाइल्डकार्ड पिक के रूप में वारियर्स के लिए खेले), एश्टन एगर, बनुका राजपक्षे, गस एटकिंसन, जेसन रॉय, करीम जनात, कीमो पॉल, जेसन रॉय, मैथ्यू वेड और टिम सीफ़र्ट।

रिटेंशन: दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, कुसल मेंडिस, ल्यूक वेल्स, पीटर हैटज़ोग्लू और टॉम कोहलर-कैडमोर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल