1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vaibhav Sooryavanshi: वानखेड़े में एक्शन में होंगे वैभव, एक ही मैच में 3 कीर्तिमान बनाने का मौका

Vaibhav Sooryavanshi: वानखेड़े में एक्शन में होंगे वैभव, एक ही मैच में 3 कीर्तिमान बनाने का मौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 23, 2026 11:31 pm IST,  Updated : May 23, 2026 11:37 pm IST

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस से खेलेगी। इस मैच में वैभव के पास तीन कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में 24 मई को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं। वैभव ने इस सीजन अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वह अब तक इस सीजन 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वैभव जब मुंबई के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करने उतरेंगे तब उनके पास एक नहीं बल्कि तीन-तीन कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।

वैभव के पास क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

वैभव इस मैच में पहला रिकॉर्ड जो तोड़ सकते हैं वो है एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वहीं इस सीजन वैभव अब तक 53 सिक्स लगा चुके हैं। वह अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 7 छक्के लगाते हैं तो वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वैभव अभी जिस तरह की फॉर्म में उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

डेविड वॉर्नर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव

दूसरा रिकॉर्ड जो वैभव इस मैच में तोड़ सकते हैं वो है आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का। ये रिकॉर्ड फिलहाल डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा 467 रन बनाए थे। वहीं वैभव इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बना चुके हैं। अगर वैभव मुंबई के खिलाफ मैच में पावरप्ले में 42 रन बना लेते हैं तो वह इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लेंगे।

इस मामले में गेल की बराबरी कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

टी20 फॉर्मेट के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में 4 बार ऐसा किया है जब उन्होंने एक ही पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हों। वैभव सूर्यवंशी अपने छोटे से आईपीएल करियर में 3 बार यह कारनामा कर चुके हैं। इस मैच में अगर वह अपनी पारी में 10 छक्के लगाते हैं तो ऐसा करते ही वह इस खास रिकॉर्ड में गेल की बराबरी कर लेंगे। अब देखना ये होगा कि वैभव इस मैच में कितने छक्के लगाने में कामयाब होते हैं।

यह भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म को लेकर अब खुला राज, इस वजह से रफ्तार में भी दिखी IPL 2026 में कमी

एक मैच के लिए MI ने दो प्लेयर्स को किया अपने स्क्वॉड में शामिल, जानें कौन बना किसका रिप्लेसमेंट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल