MI vs SRH Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 41वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज रयान रिकल्टन के बल्ले से शानदार नाबाद 123 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा विल जैक्स ने 46 जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट हासिल किए तो वहीं ईशान मलिंगा, शाकिब हुसैन और नितीश कुमार रेड्डी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार तीसरा सीजन खेल रही मुंबई इंडियंस टीम के लिए अभी तक का सफर बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें उन्होंने 7 मैच खेलने के बाद सिर्फ 2 में जीत हासिल की है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंकों के साथ अभी 9वें नंबर पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर बात की जाए तो उनकी स्थिति थोड़ी मजबूत देखने को मिलती है, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए 5 में जीत हासिल की है और 10 अंकों के साथ अभी प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज हैं।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच में आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने जहां 15 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 मैच जीतने में कामयाब रही है। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं और उसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने जहां 7 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग
मुंबई इंडियंस - रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
यहां पर देखिए इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
मुंबई इंडियंस - मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा।
सनराइजर्स हैदराबाद - आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल।