1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, WTC के इतिहास में ये मुकाम हासिल करने वाले बने सिर्फ तीसरे गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, WTC के इतिहास में ये मुकाम हासिल करने वाले बने सिर्फ तीसरे गेंदबाज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 22, 2025 11:35 am IST,  Updated : Nov 22, 2025 11:35 am IST

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसमें वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

Mitchell Starc- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क Image Source : AP

पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज 2025-26 के पहले मुकाबले में अब तक पूरी तरह से तेज गेंदबाजों का दबदबा इस मैच में देखने को मिला है। पहले दिन के खेल में जहां कुल 19 विकेट गिरे तो वहीं दूसरे दिन भी यही कहानी जारी देखने को मिली है। वहीं इस मैच के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे, जिसमें उनके लिए इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी में जो रूट का विकेट काफी खास बन गया। स्टार्क के ये विकेट उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 200वां विकेट था।

मिचेल स्टार्क इस मामले में बने सिर्फ अब तक के तीसरे खिलाड़ी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होने के बाद से अब तक सिर्फ कुछ ही ऐसे गेंदबाज हैं जिनका हर एडिशन में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें एक नाम मिचेल स्टार्क का भी शामिल है। स्टार्क पर्थ टेस्ट मैच शुरू होने से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में कुल 191 विकेट अपने नाम कर चुके थे, जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में जहां 7 विकेट हासिल किए तो वहीं दूसरी पारी में जैसे ही दूसरा विकेट लिया उसी के साथ WTC के इतिहास में वह 200 विकेट पूरे करने में कामयाब हो गए। मिचेल स्टार्क इस मुकाम तक पहुंचने वाले अब तक सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं, जिसमें इससे पहले नाथन लियोन और पैट कमिंस ये कारनामा करने में कामयाब हुए थे। स्टार्क ने अब तक WTC के इतिहास में कुल 50 मैच खेले हैं, जिसमें वह 200 से अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए।

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कामयाब

  • नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 219 विकेट
  • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) - 215 विकेट
  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 201* विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन (भारत) - 195 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह (भारत) - 183* विकेट

एशेज के इतिहास में ऐसा करने वाले बने अब तक के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज

मिचेल स्टार्क का इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में गेंद से कहर देखने को मिला है, जिसमें दूसरे दिन के खेल में जब उन्होंने बेन स्टोक्स का विकेट हासिल किया तो वह एशेज के इतिहास में सिर्फ तीसरे ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए जो एक मुकाबले में 10 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। स्टार्क का ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में जहां पहला 10 विकेट हॉल किसी मुकाबले में है तो वह अपने करियर में ऐसा तीसरी बार ऐसा करने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसा देखने को मिला ऐसा नजारा, मैच की पहली तीन पारियों में हुआ गजब का संयोग

मिचेल स्टार्क ने अपनी बॉलिंग पर पकड़ा ऐसा कैच, देख आप भी दांतों तले दबा लेंगे उंगली; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल