1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भव‍िष्यवाणी गलत होने पर खिसिया उठे आमिर, लेकिन शोएब अख्तर ने बांधे टीम इंडिया की तारीफों के पुल

भव‍िष्यवाणी गलत होने पर खिसिया उठे आमिर, लेकिन शोएब अख्तर ने बांधे टीम इंडिया की तारीफों के पुल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 09, 2026 12:07 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 12:08 pm IST

टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम बन गई है। टीम इंडिया की इस जीत का डंका पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बज रहा है।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
मोहम्मद आमिर, टीम इंडिया और शोएब अख्तर Image Source : AFP

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद की धरती पर टीम इंडिया ने 8 मार्च को इतिहास रच दिया। फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया और लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम बनी। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल हारने वाली तीसरी टीम बन गई। कीवी टीम को T20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में भी हार मिली थी। इससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका को भी 2 फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का डंका अब पूरे क्रिकेट जगत में बज रहा है। पाकिस्तान में भी टीम इंडिया की जीत की जमकर चर्चा हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान सामने आया है। आमिर T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लगातार भारतीय टीम की हार की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया ने आमिर को गलत साबित करते हुए शानदार अंदाज में खिताब अपने नाम कर लिया। 

फिर गलत हुई आमिर की भविष्यवाणी

टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद जब सवाल किया गया कि इंड‍िया जीत गया, आपकी प्रीडक्शन गलत हो गई, तो इसके जवाब में आमिर ने खिसियाते हुए कहा कि जीत गए हैं, बस ठीक है। वो कप अपने घर लेकर जाएंगे, उनके घर पर थोड़े ही लेकर आएंगे, वेल डन। आमिर ने आगे कहा कि भारतीय टीम ने आखिरी तीनों मैच बेहतरीन खेले। सुपर-8 में वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल। आज तो पूरी तरह से डॉम‍िनेट करके खेली इंडियन टीम।

मोहम्मद आमिर की तरह पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी टीम इंडिया की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। शोएब अख्तर ने Tapmad पर एक क्रिकेट शो में कहा कि भारतीय क्रिकेट की पॉलिसी की जीत हुई। उनका सिस्टम जीत गया। सबसे अहम बात है कि उनका मेरिट जीत गया।

शोएब ने जमकर की टीम इंडिया की तारीफ

उन्होंने कहा कि क्या रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी पैसे नहीं कमा रहे? क्या भारतीय टीम के कोच ने बच्चे को खिलाकर ये साबित नहीं कर दिया कि वो दो प्लेयर्स से टूर्नामेंट जीत लेंगे। एक कम था संजू सैमसन, उसको ले आता हूं। उसने किसी को ड्रॉप किया और मेरिट के बिना पर रिस्क लिया। बहुत बड़ा रिस्क लिया। वो आपके सामने हैं संजू सैमसन।

अख्तर ने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि अभिषेक बहुत जवान है, बच्चा है। अभी उसमें मैच्योरिटी नहीं है। उसे अभी बहुत क्रिकेट सीखना बाकी है, लेकिन संजू काफी मैच्योर है। आज उनकी पॉलिसी जीती, मेरिट जीता। उन्होंने बताया कि वो ठीक जगह सोचते हैं। ठीक बंदे को चांस देते हैं। 15 खिलाड़ी चुने जाते हैं। बहुत सारे ड्रॉप भी होते हैं। लीजेंड्स भी ड्रॉप होते है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को ही ले लीजिए। उन्होंने दोनों को बाहर किया, और अब वर्ल्ड कप जीत लिया।

यह भी पढ़ें:

T20 WC जिताने के बाद सूर्या ने किया अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा, 2028 को लेकर कही ये बड़ी बात

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल