1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम बैठे रहे बाहर, इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ये करिश्मा

बाबर आजम बैठे रहे बाहर, इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ये करिश्मा

 Published : Jun 02, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 04:10 pm IST

बाबर आजम इस वक्त पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। निकट भविष्य में उनकी वापसी की भी संभावना नजर नहीं आ रही है।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : GETTY

Pakistan vs Bangladesh T20i Series: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस वक्त टी20 इंटरनेशनल की टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी, इसमें पाकिस्तान ने बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। बाबर आजम को इस सीरीज में मौका नहीं मिला था, इसी दौरान उनका एक बड़ा कीर्तिमान भी टूट गया और बाबर देखते ही रह गए। 

मोहम्मद हारिस ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद ​हारिस ने एक तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस विस्फोटक पारी के दौरान कई कीर्तिमान रच दिए। मोहम्मद हारिस ने केवल 46 बॉल पर 107 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, इसमें सात छक्के और आठ चौके शामिल रहे। वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। मोहम्मद हारिस अब पाकिस्तान के पहले ऐसे​ बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने का काम किया है। 

नंबर तीन पर खेलकर पहली बार किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने लगाया शतक

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए नंबर तीन पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बाबर आजम हुआ करते थे, उन्होंने साल 2017 में 86 रनों की पारी खेली थी। तब से लेकर अब तक इस रिकॉर्ड का कोई तोड़ नहीं पाया था। मोहम्मद हारिस न केवल इससे आगे निकल गए हैं, ​बल्कि तीसरे नंबर पर सेंचुरी लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हो गए हैं। इतना ही नहीं, मोहम्मद हारिस ने पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक भी लगा दिया है। 

इस मामले में भी बाबर आजम को पछाड़ा

पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हसन नवाज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2025 में केवल 44 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद अब मोहम्मद हारिस का नाम आ गया है। उन्होंने 45 बॉल पर टी20 सेंचुरी लगाकर बाबर आजम को तीसरे नंबर पर खिसका दिया है। बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2021 में 49 बॉल पर टी20 शतक लगाया था, मोहम्मद हारिस उनसे आगे पहुंच गए हैं। यानी हारिस ने बाबर आजम को दोहरी चोट दी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल