1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी ने लगा दी 'स्पेशल' सेंचुरी, विकेट के नाम पर क्या मिला

मोहम्मद शमी ने लगा दी 'स्पेशल' सेंचुरी, विकेट के नाम पर क्या मिला

 Published : Aug 29, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 05:00 pm IST

दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन काफी फीका रहा। उन्होंने सौ रन दे दिए और विकेट केवल एक ही मिल सका।

mohammad shami- India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : GETTY

 

Mohammad Shami: दलीप ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। इसमें कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे हैं, वहीं कुछ प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जो जल्द ही एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच सभी की नजर मोहम्मद शमी पर थी, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। हालांकि उनकी वापसी काफी फीकी रही। उन्होंने जमकर रन दिए और विकेट भी कुछ खास नहीं मिले। 

कन्हैया वधावन और आयुष बदोनी ने खेलीं शानदार पारियां

दलीप ट्रॉफी में नार्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच मुकाबला जारी है। इसका दूसरा दिन चल रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बनाए। मजे की बात ये है कि टीम के किसी भी खिलाड़ी ने सेंचुरी नहीं लगाई, लेकिन इसके बाद भी टीम ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया। टीम की ओर से सबसे बड़ा स्कोर कन्हैया वधावन ने बनाया। उन्होंने 152 बॉल का सामना कर 76 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान आयुष बदोनी ने भी 60 बॉल पर 63 रनों की एक छोटी, लेकिन अहम पारी खेली। 

शमी को 100 रन खर्च कर मिला एक विकेट

बात अब अगर मोहम्मद शमी की करें तो उन्हें पूरे मुकाबले में एक ही​ विकेट मिला। कप्तान ने उनसे 23 ओवर की गेंदबाजी कराई, इसमें उन्होंने 100 रन खर्च कर दिए, यानी शतक लगा दिया। शमी ने मैच के पहले ही दिन जब विरोधी टीम के छह विकेट गिरे थे, तभी एक विकेट ले लिया था। मैच के दूसरे दिन शमी को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 

मोहम्मद शमी के लिए वापसी की संभावनाएं

शमी अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्हें एशिया कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। हालांकि अभी शमी के पास एक और मौका है। अगर वे आगे अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं तो अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है। सीरीज का आगाज दो अक्टूबर से होगा, इससे पहले सितंबर में ही टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। देखना होगा कि आगे शमी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। हालांकि ये बात तो शायद शमी भी जानते ही होंगे कि उनके लिए वापसी करना आसान नहीं होगा, उन्हें बेहतरीन खेल दिखाना ही होगा, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल