1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: बुमराह से बाकी बॉलर्स को सीखना चाहिए, टीम इंडिया के गेंदबाजों पर भड़के मोहम्मद शमी

IND vs ENG: बुमराह से बाकी बॉलर्स को सीखना चाहिए, टीम इंडिया के गेंदबाजों पर भड़के मोहम्मद शमी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 27, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 04:45 pm IST

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया की करारी हार पर अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी बुरी तरह भड़क गए हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों को जसप्रीत बुमराह से सीख लेने की सलाह दी है।

Mohammed Shami And Jasprit Bumrah- India TV Hindi
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह Image Source : INDIA TV

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे का आगाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा, जिसमें उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने लीड्स के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 371 रनों का टारगेट दिया था, जिसे गेंदबाज डिफेंड करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य भारतीय तेज गेंदबाज पूरी तरह से फीके साबित हुए जिसको लेकर अब मोहम्मद शमी का भी बयान सामने आया है, जो इस दौरे के लिए पूरी तरह से फिट ना होने की वजह से स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।

बाकी गेंदबाजों को बुमराह से करनी चाहिए थी बात

मोहम्मद शमी ने लीड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारतीय टीम के बाकी गेंदबाजों को बुमराह से बात करनी चाहिए और उनसे सीखना चाहिए। उनके साथ मिलकर प्लानिंग करने के साथ उन्हें सपोर्ट देने की कोशिश करनी चाहिए। लीड्स टेस्ट में अगर बाकी के गेंदबाज बुमराह का साथ देते तो हम उस मैच को आसानी से जीत सकते थे। पहले मैच में हार को लेकर बात की जाए तो हमें अपनी गेंदबाजी में थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। दूसरी पारी में शार्दुल ने लगातार 2 विकेट हासिल किए लेकिन उस समय तक भारतीय टीम के हाथ से मुकाबला काफी दूर निकल चुका था। हमें नई गेंद से विकेट लेने की जरूरत है। इंग्लैंड की पहले टेस्ट में जीत की बड़ी वजह ये भी है कि हमने उन्हें काफी आसानी से रन बनाने दिए।

फिट ना होने की वजह से शमी को नहीं चुना गया

इंग्लैंड दौरे के लिए जब भारतीय टीम की स्क्वाड का ऐलान होना था तो सभी को उम्मीद थी कि इसमें मोहम्मद शमी का नाम देखने को मिलेगा, लेकिन उन्हें नहीं चुना गया। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से जब शमी को नहीं चुने जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया था वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया को अब सीरीज का अगला मुकाबला 2 जुलाई से एजबेस्टन के मैदान पर खेलना है, जिसमें प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव होना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

रोनाल्डो ने किया बड़ा करार, पैसों की बरसात; हर साल मिलेंगे 2000 करोड़ रुपए और प्राइवेट जेट का खर्च

ट्राई सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान; इतने प्लेयर्स को मिला मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल