1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिराज ने फेंका IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर, ना चाहते हुए भी बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

सिराज ने फेंका IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर, ना चाहते हुए भी बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 03, 2023 05:33 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 05:33 pm IST

Mohammed Siraj: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

Mohammed Siraj- India TV Hindi
Mohammed Siraj Image Source : IPLT20.COM

Mohammed Siraj Bowling: आरसीबी ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने आरसीबी को जीतने के लिए 172 रनों का टारगेट दिया, जिसे आरसीबी की टीम ने विराट कोहली और फॉफ डु प्लेसिस की पारियों के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की, लेकिन इसी के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

सिराज के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने चार ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए थे। वहीं, दूसरे ओवर में 1 रन दिया और तीसरे ओवर में भी उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की। फिर सिराज ने को कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 19वें ओवर में भी मोर्चे पर लगाया, लेकिन उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंक कर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

एक ओवर ने बिगाड़ दी लय 

मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर की पहली गेंद डॉट फेंकी। इसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन बना। फिर उन्होंने लगातार चार गेंद वाइड फेंक दी और वह अपनी लय खोते चले गए। फिर तीसरी गेंद पर एक रन दिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका खाया।  फिर अगली गेंद वाइड फेंकी और छठी गेंद डॉट रही। इस तरह से उन्होंने ओवर में कुल 11 गेंदें फेंकी। जो कि आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा ओवर है। सिराज ने इस ओवर में कुल 16 रन दिए। इससे पहले आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड मुनाफ पटेल के नाम था। उन्होंने साल 2012 में 10 गेंदों में ओवर पूरा किया था। 

आरसीबी को जिताए कई मैच 

मोहम्मद सिराज साल 2017 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर आरसीबी की टीम को कई मैच जिताए हैं। जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 66 मैचों में 96 विकेट अपने नाम किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल