1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: मोहम्मद सिराज ने बताया क्यों विकेट लेने के बाद उन्होंने इस तरह किया सेलिब्रेट, कहा - कल का पता नहीं

VIDEO: मोहम्मद सिराज ने बताया क्यों विकेट लेने के बाद उन्होंने इस तरह किया सेलिब्रेट, कहा - कल का पता नहीं

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 12, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 01:22 pm IST

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जेमि स्मिथ का विकेट हासिल किया तो उन्होंने इसे काफी अलग तरह से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन के पीछे क्या कारण था इसके बारे में अब सिराज ने खुद जानकारी दी है।

Mohammed Siraj- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज Image Source : INDIA TV

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन के खेल में जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दूसरे सेशन के खेल में जेमि स्मिथ का विकेट हासिल किया तो उन्होंने इसका सेलिब्रेशन कुछ अलग तरह से किया, जिसको लेकर सभी थोड़ा हैरान भी हो गए। वहीं सिराज ने बीसीसीआई की तरफ से अब सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में अपने इस सेलिब्रेशन के पीछे के कारण का खुलासा किया।

डिओगो जोटा को सिराज ने दी श्रद्धांजलि

लिवरपूल के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी डिओगो जोटो की 3 जुलाई को कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी, जिसकी खबर आने के बाद पूरा खेल जगत हैरान रह गया था। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए भी ये खबर एक बड़े झटके के रूप में थी। सिराज ने बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में कहा कि आखिरी मैच में जब हम लोग आ रहे थे तब पता चला था कि डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत हो गई। मैं पुर्तगाल का प्रशंसक हूं क्योंकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी उसी टीम से खेलते हैं। जिंदगी का कुछ भी तय नहीं है। हम किसके लिए लड़ रहे हैं, हम किसके लिए कर रहे हैं, कल का किसी को पता नहीं है। जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है। मैं चौंक गया, मुझे समझ नहीं आया आखिर ये कैसे हो गया।

मोहम्मद सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब जेमि स्मिथ का विकेट हासिल किया तो उन्होंने आसमान की तरफ देखते हुए 20 नंबर जर्सी का इशारा किया। अपने इस इशारे के जरिए सिराज ने दिवंगत फुटबॉल खिलाड़ी डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि डिओगो जोटो की जब कार एक्सिडेंट में मौत हुई तो उस समय उनका भाई भी उनके साथ था, जिसकी भी इस दुर्घटना में मौके पर मौत हो गई।

सिराज ने हासिल किए 2 विकेट

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम की पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी तो काफी अच्छी की लेकिन वह सिर्फ 2 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके। सिराज ने जेमि स्मिथ के अलावा ब्रायडन कार्स को अपना शिकार बनाया। टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में गेंद से सिराज के अलावा बुमराह ने 5 विकेट तो वहीं नीतीश रेड्डी ने 2 जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: ड्यूक्स की जल्दी खराब होती गेंद पर निर्माताओं का आया रिएक्शन, कहा - हम हाथ पर हाथ धरे बैठे नहीं हैं

Jasprit Bumrah Net Worth: जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप, करोड़ों में है नेटवर्थ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल