1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल 2006 से अब तक नहीं टूटा पाकिस्तान के इस दिग्गज का ये कीर्तिमान

साल 2006 से अब तक नहीं टूटा पाकिस्तान के इस दिग्गज का ये कीर्तिमान

 Published : Dec 30, 2022 05:12 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 01:47 pm IST

साल 2022 भी बीत रहा है, लेकिन 2006 में बनाया गया एक कीर्तिमान अभी तक अटूट है। इसे अभी तक तोड़ा नहीं जा सका है।

Mohammad Yousuf- India TV Hindi
Mohammad Yousuf Image Source : GETTY

Most Test Runs in a Year : साल 2022 खत्म होने वाला है। अब इस साल में केवल दो ही दिन और बचे हैं। इसके बाद होगा साल 2023 का आगाज। साल 2022 की बात करें तो कई कीर्तिमान बने और टूटे। टेस्ट की बात हो या फिर वन डे की बात। यहां तक कि टी20 क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड बने। लेकिन इस साल भी एक कीर्तिमान नहीं टूट पाया, जो साल 2006 में गढ़ा गया था। तब से लेकर अब तक 16 साल हो गए हैं, लेकिन कीर्तिमान तोड़ने के करीब तो खिलाड़ी पहुंचते हैं, लेकिन इसे ध्वस्त नहीं कर पा रहे हैं। ये कीर्तिमान पाकिस्तान के ही स्टार खिलाड़ी रहे मोहम्म्मद यूसुफ ने बनाया था। जिन्हें आप पहले यूसुफ योहाना के नाम से जानते थे। 

साल 2006 में मोहम्मद यूसुफ ने टेस्ट में बनाए थे 1788 रन 

साल 2006 में मोहम्मद यूसुफ ने एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में 1788 रन बना दिए थे, जो अब तक एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है। उस साल मोहम्मद यूसुफ गजब ही फार्म थे और लगभग अपनी हर पारी में रन बना रहे थे। अगर उस साल उनके औसत की बात की जाए तो वो 99.33 था। यानी वे हर पारी में शतक लगा रहे थे। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहम्मद यूसुफ ने किसका रिकॉर्ड और कितने साल बाद ध्वस्त किया था। दरअसल साल 1976 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक विवियन रिचर्ड्स ने 1710 रन बनाए थे, जो कई साल तक नहीं टूटा और साल 2006 में यूसुफ ने इसे तोड़ने का काम किया। उस साल विव रिचर्डस का औसत 90 का था। 

जो रूट ने साल 2021 में बनाए थे 1708 रन
साल 2021 में ऐसा लग रहा था कि ये रिकॉर्ड टूट जाएगा, क्योंकि इंग्लैंड के कप्तान रहे जो रूट लगातार रन बना रहे थे। साल 2021 में जो रूट ने 1708 रन बना दिए थे, जो यूसुफ से 80 रन कम रह गए थे। अगर इतने ही रन वे बना लेते तो नंबर एक पर पहुंच जाते। हालांकि जो रूट का औसत इन दोनों दिग्गजों से काफी कम था, उन्होंने 61 के औसत से रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाज यही हैं। अब इस साल भी ये कीर्तिमान सही सलामत है। लेकिन रिकॉर्ड तो बनते ही टूटने के लिए हैं तो देखना होगा कि कब और कौन सा बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल करता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल