1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस वजह से चेन्नई पहुंचे MS Dhoni, फैंस ने खास अंदाज में किया स्वागत; देखें VIDEO

इस वजह से चेन्नई पहुंचे MS Dhoni, फैंस ने खास अंदाज में किया स्वागत; देखें VIDEO

 Written By: Govind Singh
 Published : Jul 10, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 02:00 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई पहुंचने पर फैंस ने उनका खास तरह से स्वागत किया है।

ms dhoni - India TV Hindi
MS Dhoni And Fans Image Source : TWITTER

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के महान खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को जिताए हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2011, टी20 वर्ल्ड कप 2007 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता है। हाल ही में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता है। अब धोनी चेन्नई गए हुए हैं, जहां फैंस ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया था। 

चेन्नई पहुंचे धोनी 

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर्स महेंद्र सिंह धोनी के सारी दुनिया में फैंस हैं, लेकिन वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं, तो सीएसके उनके लिए दूसरे घर की तरह है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट के पहले ट्रेलर लॉन्च के लिए अपनी पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। फिल्म 'एलजीएम' (लेट्स गेट मैरिड) के साथ धोनी और साक्षी ने फिल्म निर्माण में कदम रखा है। वह आने वाले समय कुछ और फिल्मों का निर्माण भी करेंगे। 

फैंस ने किया स्वागत 

महेंद्र सिंह धोनी जब एयरपोर्ट पर पहुंचे। तब फैंस ने धोनी-धोनी के नारे लगाए। इसके अलावा फैंस ने धोनी का फूल बरसाकर स्वागत किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

खेला था आखिरी मैच

महेंद्र सिंह धोनी ने आज के ही दिन (10 जुलाई) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपना आखिरी मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने अगस्त 2020 में संन्यास की घोषणा कर दी और तब से वह सिर्फ आईपीएल में ही खेल रहे हैं। धोनी आखिरी ओवर्स में विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल