1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के लिए बोझ बना ये धाकड़ बल्लेबाज, हार में बन रहा गुनहगार; बेहद घटिया हैं आंकड़े

CSK के लिए बोझ बना ये धाकड़ बल्लेबाज, हार में बन रहा गुनहगार; बेहद घटिया हैं आंकड़े

 Published : Apr 06, 2025 11:22 am IST,  Updated : Apr 06, 2025 11:23 am IST

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी तक कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन हारे हैं और टीम को सिर्फ एक में ही जीत मिली है। मौजूदा सीजन में टीम के एक स्टार खिलाड़ी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है।

ms dhoni- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी Image Source : PTI

Chennai Super Kings: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी शुरुआत मुंबई इंडियंस की टीम को चार विकेट से हराकर की थी। इसके बाद सभी को लगा की CSK की टीम आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई और उसे अगले तीन मैचों में लगातार हार का मुंह देखना पड़ा। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का हर दांव उल्टा पड़ गया। वहीं दिग्गज फिनिशर्स में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन भी बहुत ही खराब रहा। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। रन बनाना तो बहुत दूर की बात, वह क्रीज पर टिकने के लिए तरस रहे हैं और कभी क्रीज पर टिक भी गए, तो धीमी बल्लेबाजी करते हैं। वह मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए सिरदर्द साबित हुए हैं। 

बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं MS Dhoni

आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से कुल 76 रन निकले हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धोनी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन बल्ले से रन निकले जीरो। इसके बाद RCB के खिलाफ मैच में तो हद ही हो गई, जब वह 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। इसके बाद वह सिर्फ 30 रन बना सके और टीम को 50 रनों से हार मिली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। लेकिन तब वह 11 गेंदों में सिर्फ 16 रन बना सके और संदीप शर्मा को विकेट दे बैठे। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी गति से की बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी पुरानी कहानी दोहराई गई, जब वह 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। टीम को उनसे विस्फोटक पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने बहुत ही धीमी गति से बल्लेबाजी और आखिरी ओवर्स में हाथ खोले, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस मैच में उन्होंने 26 गेंदों में सिर्फ 30 रन बनाए, जब तेज खेलने की जरूरत थी, तभी भी दिग्गज धोनी कछुए की चाल से स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। 

गेंदबाजों का बने आसान शिकार

एक धोनी वह थे, जो आखिरी ओवर्स में टीम को मैच जीतकर फैंस की आंखों का तारा बनते थे। लेकिन मौजूदा सीजन में धोनी के उस रूप को देखने के लिए फैंस की आंखें तरस गई हैं। वह गेंदबाजों का आसान शिकार बन गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है क्या धोनी ऊपर बल्लेबाजी करने आने से डरने लगे हैं? या वह सिर्फ आईपीएल की ब्रांड वैल्यू के लिए खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं। 

आईपीएल 2023 से हार में बनाए ज्यादा रन

IPL 2023 से महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में 13 पारियां खेलते हुए 69 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 13.80 का रहा है। दूसरी तरफ आईपीएल 2023 से CSK की हार में उन्होंने 14 पारियां खेलते हुए 272 रन बनाए। अंतर साफ नजर आ रहा है कि पिछले कुछ सालों में धोनी के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज हुई है। उनके रन जीत की बजाए हार में ज्यादा हैं और वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो रहे हैं। आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। 

यह भी पढ़ें: 

आखिरी गेंद पर हाईवोल्टेज ड्रामा, अंपायर ने नहीं दी नो बॉल, रियान पराग की वजह से हुआ 'बवाल'

ऐसे रिकॉर्ड का क्या ही फायदा, जब टीम को मिले हार; धोनी के 30 रन बनाते ही हुआ काम खराब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल