1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस सीजन ही IPL से रिटायरमेंट ले रहे दिग्गज धोनी? फैंस के सामने चेपॉक के मैदान पर दिया बड़ा संकेत

इस सीजन ही IPL से रिटायरमेंट ले रहे दिग्गज धोनी? फैंस के सामने चेपॉक के मैदान पर दिया बड़ा संकेत

 Written By: Govind Singh
 Published : May 15, 2023 07:02 am IST,  Updated : May 15, 2023 07:02 am IST

MS Dhoni IPL 2023: सीएसके को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने ग्राउंड का चक्कर लगाया।

MS Dhoni - India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : CSK/TWITTER

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में होती है। वह दुनिया के किसी भी कोने में खेल रहे हों। उनके लिए फैंस का प्यार देखते ही बनता है। सभी ये मानकर चल रहे हैं कि धोनी आईपीएल 2023 के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने फैंस को ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

धोनी ने लगाया ग्राउंड का चक्कर 

महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार क्रिकेट से संन्यास पर बोलते हुए कहा था कि वह चेपॉक पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे। आईपीएल 2023 में सीएसके की टीम का चेपॉक में ये आखिरी मैच था। केकेआर के खिलाफ सीएसके को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद धोनी ने सीएसके के खिलाड़ियों के साथ मैदान का एक चक्कर लगाया। जब धोनी ग्राउंड का चक्कर लगा थे। तब फैंस में अलग ही उत्साह था। हर कोई धोनी की एक झलक पाना चाहता था। 

सुनील गावस्कर को शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ 

जब महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड का चक्कर लगा रहे थे। तभी वहां भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर दौड़कर आते हैं और धोनी से शर्ट पर ऑटोग्राफ मांगते हैं। धोनी ने मुस्कराते हुए उनकी शर्ट पर साइन किया। धोनी ने हाथ में रैकेट पकड़ा था और वह टेनिस गेंद को फैंस की तरफ मार रहे थे। इसके बाद उन्होंने फैंस को जर्सी भी बांटी। कैमरामैन, ग्राउंडस्टाफ अपनी शर्ट साइन करवाने के लिए धोनी के सामने लाइन में खड़े थे। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाते हैं और वहां से पवेलियन की तरफ चले जाते हैं।

सीएसको को मिली हार 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक के मैदान पर 6 विकेट से हरा दिया। सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को 145 रनों का टारगेट दिया, जिसे केकेआर ने कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह की पारियों की मदद से हासिल कर लिया। नितीश ने 57 रन, रिंकू ने 54 रनों की पारी खेली। सीएसके के लिए दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल