1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित की कप्तानी में मुंबई ने किया ये बड़ा कारनामा, आज तक IPL इतिहास में नहीं कर पाई कोई टीम

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने किया ये बड़ा कारनामा, आज तक IPL इतिहास में नहीं कर पाई कोई टीम

 Written By: Govind Singh
 Published : May 03, 2023 11:53 pm IST,  Updated : May 04, 2023 02:11 am IST

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

MI vs PBKS - India TV Hindi
MI vs PBKS Image Source : PTI

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया। फिर भी मुंबई की टीम ने आसानी से टारगेट को चेस कर लिया। मुंबई के बल्लेबाजों ने मैच में बहुत ही धमाकेदार खेल दिखाया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम मैच जीतने में सफल रही और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। 

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास 

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करते ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने आईपीएल में लगातार दो मैचों में 200 से ज्यादा का टारगेट चेस किया है। इससे पहले आईपीएल में कोई भी टीम ये करिश्मा नहीं कर पाई थी। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर चेस किया है। वहीं, मुंबई की टीम तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक ही सीजन 200 प्लस से अधिक रनों का टारगेट चेस किया है। मुंबई से पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें ऐसा कर चुकी हैं।

IPL के इतिहास में सबसे सफल रन चेस

224 - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स शारजाह, साल 2020

219- मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके दिल्ली, साल 2021
215- राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, साल 2008
215- मुंबई इंडियंस बनाम पीबीकेएस मोहाली 2023
213- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, साल 2023
213 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम आरसीबी, बैंगलोर, 2023

एक टीम द्वारा सीजन में दो बार 200 प्लस रनों का टारगेट चेस करने वाली टीमें:

2014 में पंजाब किंग्स
2018 में चेन्नई सुपर किंग्स
2023 में मुंबई इंडियंस

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रनों का टारगेट चेस करने वाली टीमें:

पंजाब किंग्स- 5 बार
चेन्नई सुपर किंग्स- 3 बार
मुंबई इंडियंस-3 बार
केकेआर- 2 बार
राजस्थान रॉयल्स- 2 बार

मुंबई ने जीता मैच

पंजाब किंग्स ने मुंबई की टीम को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई इंडियंस ने बड़े आसानी से चेस कर लिया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 66 रनों का योगदान दिया। वहीं, अंत में टिम डेविड और तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी। तिलक ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की वजह से ही मुंबई की टीम मैच जीतने में सफल रही।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।