1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित के साथ इस खिलाड़ी ने खेला बड़ा गेम, मुंबई के फैंस ने बताया सबसे बड़ा फ्रॉड

रोहित के साथ इस खिलाड़ी ने खेला बड़ा गेम, मुंबई के फैंस ने बताया सबसे बड़ा फ्रॉड

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 09, 2023 04:34 pm IST,  Updated : May 09, 2023 04:34 pm IST

मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी पर उनके फैंस बुरी तरह भड़क उठे हैं। ये खिलाड़ी आईपीएल को बीच में छोड़कर घर लौटा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : PTI

IPL 2023: 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के पिछले तीन सीजन उतने खास नहीं गए हैं। इस सीजन भी कप्तान रोहित शर्मा की ये टीम एक बार भी टॉप-4 तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं मुंबई की टीम को सीजन के बीच में एक बड़ा झटका लगा है। मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सीजन को बीच में छोड़कर अपने घर लौट चुके हैं। इसी के चलते मुंबई के फैंस अब आर्चर से बेहद नाखुश हैं।

आर्चर को फैंस ने बताया फ्रॉड

आर्चर को मुंबई की टीम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ की मोटी रकम चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन वो इस पूरे सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे। आर्चर को बल्लेबाज किसी आम गेंदबाज की तरह ही इस सीजन में कूटते रहे। यहां तक कि ये गेंदबाज चोट के चलते पिछला सीजन तो खेला ही नहीं था। ऐसे में मुंबई के फैंस का उनसे नाराज होना तो तय था। फैंस ने आर्चर को फ्रॉड तक बता दिया। इसी के चलते आर्चर को सोशल मीडिया पर जमकर अब ट्रोल किया जा रहा है।

.

इस गेंदबाज को मिला मौका

आर्चर की जगह क्रिस जॉर्डन को मौका दिया गया है। आर्चर ने मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए 5 मैच खेले, जिसमें वह सिर्फ 2 विकेट ही चटका पाए। वहीं उनका इकॉनमी 9 से ऊपर का रहा। चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन 2 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल किया है। जॉर्डन ने साल 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। तब उन्होंने आईपीएल में 28 मैच खेले हैं और 27 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट चटकाए हैं। 

प्लेऑफ की रेस में मुंबई

IPL 2023 में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत हासिल की है। वहीं, 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का रेट रन रेट माइनस 0.472 है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल