1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस की नैया डुबा रहा ये खिलाड़ी, फैंस को आई अर्जुन तेंदुलकर की याद

मुंबई इंडियंस की नैया डुबा रहा ये खिलाड़ी, फैंस को आई अर्जुन तेंदुलकर की याद

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 16, 2023 10:00 pm IST,  Updated : May 17, 2023 06:15 am IST

मुंबई इंडियंस के फैंस को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के दौरान अर्जुन तेंदुलकर याद आ गए।

Mumbai Indians- India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : IPL

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के सामने मुंबई इंडियंस है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये दोनों ही टीमों के लिए एक अहम मुकाबला है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने बोर्ड पर 177 रन लगा दिए। एक समय ऐसा लग रहा था जैसे लखनऊ की टीम 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंचेगी, लेकिन मुंबई के एक गेंदबाज ने जमकर रन लुटा दिए। 

बुरी तरह पिटा मुंबई का ये गेंदबाज

बात हो रही है क्रिस जोर्डन की। लखनऊ की मुश्किल पिच पर भी इस गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में 50 रन लुटा दिए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी को अपने आखिरी ओवर में तो 24 रन पड़े। जिसके बाद लगातार जोर्डन के सेलेक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। 

फैंस को याद आए अर्जुन

जोर्डन की पिटाई होते देख मुंबई के फैंस काफी नाखुश दिखे। फैंस ने माना कि युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदलुकर क्रिस जोर्डन से बेहतर हैं। हालांकि अर्जुन को अब मुंबई की टीम से खेलने का मौका नहीं मिल रहा। अर्जुन ने इस सीजन सिर्फ 4 मैच खेले और इस दौरान उन्हें 3 विकेट मिले। लेकिन उसके बाद से वो बाहर ही बैठे हैं। जिसके बाद फैंस ने काफी नाराजगी दिखाई है।

मुंबई को मिला बड़ा टारगेट

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने मुंबई इंडियंस को 178 रन का टारगेट दिया। लखनऊ की पारी के हीरो मार्कस स्टोइनिस रहे, जिन्होंने नाबाद रहते हुए मात्र 47 गेंदों पर 89 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 8 छक्के और 4 चौके शामिल थे। इसके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन बनाए। वहीं 16 रन क्विंटन डी कॉक के बल्ले से निकले। मुंबई की ओर से जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 2 विकेट झटके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल