1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: सीरीज के बीच में इंग्लैंड कप्तान बाहर, टीम को लगा सबसे तगड़ा झटका; इसे मिली कमान

IND vs ENG: सीरीज के बीच में इंग्लैंड कप्तान बाहर, टीम को लगा सबसे तगड़ा झटका; इसे मिली कमान

 Published : Jul 03, 2025 08:00 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 09:29 pm IST

भारतीय महिला टीम के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले ही इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका लगा है और उसकी कप्तान नेट सेवियर ब्रंट चोटिल होने की वजह से इस मैच से बाहर हो गई हैं।

नेट सेवियर ब्रंट और स्मृति मंंधाना- India TV Hindi
नेट सेवियर ब्रंट और स्मृति मंंधाना Image Source : GETTY

India Women Team vs England Women Team: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है और वह सीरीज में 2-0 से आगे है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड को मैच में जीत दर्ज करना बहुत ही जरूरी है। इस मैच में टीम हारी तो वह सीरीज हार जाएगी। अब मैच से पहले ही इंग्लैंड महिला टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जब उसकी कप्तान नेट सेवियर ब्रंट चोटिल होने की वजह से तीसरे मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी टैमी ब्यूमोंट संभालेंगी।

नेट सेवियर ब्रंट को कमर में लगी चोट

इंग्लैंड क्रिकेट की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि नेट सेवियर ब्रंट कमर में चोट के कारण तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गई हैं। अभी उनका स्कैन होना बाकी है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि वह सीरीज में किसी और मैच से बाहर रहेंगे या नहीं। बल्लेबाज मैया बाउचियर को कवर के तौर पर तीसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंड महिला टीम में शामिल किया गया है।

T20I क्रिकेट में बना चुकी 2900 से ज्यादा रन

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में इंग्लैंड की कप्तान नेट सेवियर ब्रंट ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 66 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनके अलावा बाकी की बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुई थीं। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 13 रन बनाए थे। अब तीसरे मैच में उनके ना होने से इंग्लैंड की बैटिंग लाइन-अप पर जरूर असर पड़ेगा। क्योंकि उनके पास लंबा अनुभव है और वह पहले अपने दम पर इंग्लैंड की टीम को कई मैच जिता चुकी हैं। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड की टीम के लिए 137 T20I मैचों में 2960 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं।

सीरीज में 2-0 से आगे है भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 सीरीज में अभी तक भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। पहले टी20 मैच में स्मृति मंधाना ने 112 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा हरलीन देओल ने 43 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से भारतीय टीम ने 210 रन बनाए। इसके बाद एस चारानी ने चार विकेट हासिल किए थे और भारतीय टीम ने 97 रनों से मैच जीत गई थी। फिर दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम ने 24 रनों से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया अभी सीरीज में 2-0 से आगे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल