1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के आउट होने पर नवीन ने कर दी ये हरकत, RCB के फैंस ने काट दिया बवाल

विराट कोहली के आउट होने पर नवीन ने कर दी ये हरकत, RCB के फैंस ने काट दिया बवाल

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 09, 2023 09:01 pm IST,  Updated : May 09, 2023 09:01 pm IST

विराट कोहली जैसे ही मुंबई के खिलाफ आउट हुए तभी नवीन उल हक का रिएक्शन वायरल हो गया।

Naveen Ul Haq, Virat Kohli- India TV Hindi
Naveen Ul Haq, Virat Kohli Image Source : IPL

आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा। आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में विराट कोहली जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट के विकेट के बाद सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जायंट्स के एक खिलाड़ी का रिएक्शन वायरल हो गया। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि नवीन उल हक थे। वही नवीन जिनकी हाल ही में एक मैच के दौरान विराट से भि़ड़ंत हो गई थी। 

नवीन ने अब क्या किया?

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले को नवीन उल हक भी देख रहे हैं। लेकिन जैसे ही पहले ओवर में विराट आउट हुए नवीन ने इंस्टा पर एक स्टारी पोस्ट की। इस फोटो में देखा जा सकता है कि टीवी पर आरसीबी और मुंबई का मैच चल रहा है, वहीं नवीन आम खा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि नवीन ऐसा विराट को निशाना बनाने के लिए कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में लखनऊ और गुजरात के बीच हुए मुकाबले के दौरान विराट ने भी कुछ स्टोरीज इंस्टा पर पोस्ट की थीं। 

विराट के साथ हुआ था विवाद

नवीन और विराट के बीच आरसीबी और लखनऊ के मैच के वक्त विवाद हुआ था। लखनऊ की बल्लेबाजी चल रही थी और मोहम्मद सिराज पारी का 17वां ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर में सिराज और नवीन के बीच कुछ कहासुनी हुई। ओवर खत्म होने के बाद सिराज ने जबरदस्ती नवीन के पहुंचने के बावजूद गेंद स्टंप पर मार दी। वहां से बात बढ़ी, फिर विराट कोहली भी इस मामले में कूद पड़े।

विराट और नवीन के बीच यह कहासुनी मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक तक चली। जब सभी खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, उस वक्त भी जब विराट और नवीन का सामना हुआ तो दोनों में कुछ बातचीत हुई। इसके बाद नवीन ने विराट का हाथ झटक दिया और वहां से मामला और बढ़ गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल