1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हुई लॉरेन डाउन

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हुई लॉरेन डाउन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2022 02:44 pm IST,  Updated : Feb 26, 2022 02:44 pm IST

डाउन की जगह जॉर्जिया प्लिमर लेंगी जो घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन ब्लेज की ओर से खेलती हैं। आकलैंड की तेज गेंदबाज मोली पेनफोल्ड भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगी। 

New Zealand women's cricket team, Lauren Down, Sports, cricket - India TV Hindi
Lauren Down Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज लॉरेन डाउन भारत के खिलाफ पांचवें वनडे मुकाबले के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण स्वदेश में होने वाले आगामी महिला वनडे विश्व कप में नहीं खेल पाएंगी। डाउन की जगह जॉर्जिया प्लिमर लेंगी जो घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन ब्लेज की ओर से खेलती हैं। आकलैंड की तेज गेंदबाज मोली पेनफोल्ड भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगी। 

मुख्य कोच बॉब कार्टर ने शनिवार को कहा, ‘‘पूरी टीम लॉरेन के लिए निराश है। वह टीम की काफी लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और यह कहना उचित होगा कि जब उनके टीम से बाहर होने की खबर आई तो टीम काफी भावुक हो गई।’’ 

यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd T20i, Dream11 Team : आज के मैच में ये हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम, किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

भारत के खिलाफ पांचवें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में कैच पकड़ने के दौरान डाउन को चोट लगी। वह अब अपने राज्य लौटेंगी और उपचार कराएंगी। कार्टर ने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में डाउन का क्या प्रभाव रहा। उसने मध्यक्रम में कुछ परिपक्व पारियां खेली और उसका क्षेत्ररक्षण शानदार था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके उबरने की कामना करते हैं और हमें पता है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह हमारा समर्थन करेगी।’’ न्यूजीलैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत चार मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल