1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, मोहम्मद रिजवान को कर दिया पीछे

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, मोहम्मद रिजवान को कर दिया पीछे

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 28, 2024 06:36 am IST,  Updated : Sep 28, 2024 06:37 am IST

मोहम्मद रिजवान के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को किसी खिलाड़ी ने तीन सालों के बाद तोड़ दिया है। यह खिलाड़ी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलता है।

Nicholas Pooran- India TV Hindi
आईपीएल 2024 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी Image Source : PTI

आईपीएल 2025 के लिए जल्द ही कुछ बड़े ऐलान किए जाने हैं, जिसके बाद ऑक्शन के प्रोसेस को शुरू किया जाएगा। इसी बीच आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले एक खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस खिलाड़ी ने एक बहुत बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं। निकोलस पूरन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा है। ऐसे में आइए आपको इस रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जहां निकोलस पूरन आए दिन कुछ न कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। इस बार उन्होंने टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के महारिकॉर्ड को अपने नाम करते हुए मोहम्मद रिजवान को पछाड़ दिया है। मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में टी20 क्रिकेट में 2036 रन बनाए थे, लेकिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में निकोलस पूरन को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 5 रनों की जरूरत थी। उन्होंने इस मुकाबले में 27 रनों की पारी खेल डाली। इसी के साथ यह रिकॉर्ड अब पूरन के नाम हो गया है। इस मैच के बाद उनके नाम इस साल टी20 क्रिकेट में 2059 रन हो गए हैं।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. निकोलस पूरन - 2059 रन (साल 2024)
  2. मोहम्मद रिजवान - 2032 रन (साल 2021)
  3. एलेक्स हेल्स - 1946 रन (साल 2022)
  4. जोस बटलर - 1833 रन (साल 2023)
  5. मोहम्मद रिजवान - 1817 रन (साल 2022)

साल 2024 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. निकोलस पूरन - 2059 रन
  2. रीजा हेंड्रिक्स - 1555 रन
  3. बाबर आजम - 1480 रन
  4. ट्रैविस हेड - 1442 रन
  5. जेम्स विंस - 1414 रन

यह भी पढ़ें

टूटते-टूटते बचा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, IPL के इस बल्लेबाज ने खेली लॉर्ड्स में तूफानी पारी

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी की निकली हवा, अंग्रेज बल्लेबाज ने जमकर उड़ाया; छक्कों की बरसात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल