1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रन बनाना भूल गया है LSG का ये 21 करोड़ वाला खिलाड़ी, लगातार 4 मैचों में हो चुका है फ्लॉप

रन बनाना भूल गया है LSG का ये 21 करोड़ वाला खिलाड़ी, लगातार 4 मैचों में हो चुका है फ्लॉप

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 12, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 05:25 pm IST

Nicholas Pooran: लखनऊ सुपर जायंट्स की इस टीम ने आईपीएल 2026 में अपना चौथा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला। इस मैच में भी लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन फिर से फ्लॉप रहे।

Nicholas Pooran- India TV Hindi
निकोलस पूरन Image Source : AP

Nicholas Pooran Flop Show Continues: आईपीएल 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद सभी की उम्मीदें निकोलस पूरन से थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने भी निराश किया। 21 करोड़ में रिटेन किए गए पूरन के लिए ये आईपीएल सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है।

IPL 2026 में अब तक कैसा रहा है निकोलस पूरन का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में निकोलस पूरन के प्रदर्शन की बात करें तो वह इस सीजन अब तक चार मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 41 रन आए हैं, इस दौरान उनका औसत सिर्फ 10.25 का रहा है। उन्होंने ये सभी रन 85.41 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। पूरन को टी20 फॉर्मेट का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन इस आईपीएल सीजन में वह बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। लगातार उनके बल्ले से रन नहीं आना टीम के लिए इस वक्त सबसे बड़ी टेंशन है। अब अगर एक दो मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं आते हैं तो फिर उस स्थिति में पूरन को ड्रॉप किया जा सकता है।

रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं निकोलस पूरन

निकोलस पूरन का प्रदर्शन इस साल टी20 क्रिकेट में उतना अच्छा नहीं रहा है। इस साल उन्होंने इस फॉर्मेट में 11 पारियों में बल्लेबाजी की है, जहां उनके बल्ले से 13.90 की औसत से 153 रन आए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.5 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी प्लस रनों की पारी नहीं आई है। पूरन ने टी20 क्रिकेट पर फोकस करने के लिए पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन इस वक्त उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह शायद रन बनाना भूल गए हैं।

गुजरात के सामने अब जीत के लिए 165 रन का टारगेट

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। LSG के लिए इस मैच में एडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 21 बॉल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। अब गुजरात टाइटंस की टीम को इस मैच को जीतने के लिए अब 165 रन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें

IPL में सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में ये टीम टॉप पर, डिफेंडिंग चैंपियन RCB भी इस नंबर पर

MI vs RCB: विराट और बुमराह के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन तीन प्लेयर्स बैटल पर रहेंगी नजरें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल