1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नितीश रेड्डी ने IPL में किया बड़ा कारनामा, अब तक कोई भी खिलाड़ी 20 साल की उम्र में नहीं कर सका ऐसा

नितीश रेड्डी ने IPL में किया बड़ा कारनामा, अब तक कोई भी खिलाड़ी 20 साल की उम्र में नहीं कर सका ऐसा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Apr 10, 2024 08:05 am IST,  Updated : Apr 10, 2024 08:05 am IST

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की जीत में 20 साल के नितीश रेड्डी ने बल्ले के साथ गेंद से भी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं नितीश ने अपने प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में ऐसा कारनामा कर दिया जो आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका।

Nitish Reddy- India TV Hindi
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए नितीश रेड्डी। Image Source : AP

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 2 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में हैदराबाद टीम की जीत के हीरो 20 साल 319 दिन की उम्र के खिलाड़ी नितीश रेड्डी रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। एक समय हैदराबाद ने 64 के स्कोर तक अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे, यहां से नितीश रेड्डी ने एक छोर से टीम की पारी को संभालने के साथ रन बनाने की गति को बरकरार रखा, जिसे एक समय जो स्कोर 150 से 160 रनों की बीच सिमटता हुआ दिख रहा था वह रेड्डी की पारी की वजह से 182 तक पहुंच सका। हैदराबाद ने बाद में इस मुकाबले को 2 रनों से अपने नाम भी किया। वहीं नितीश रेड्डी ने भी एक बड़ा कारनामा अपने इस प्रदर्शन के दम पर कर दिया जो अब तक आईपीएल के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था।

20 साल 319 दिन की उम्र में नितीश के नाम जुड़ा ये खास रिकॉर्ड

नितीश रेड्डी को इस मुकाबले में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। वहीं इस मैच में नितीश ने जहां बल्ले से 64 रनों की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में भी एक विकेट अपने नाम किया और फील्डिंग में भी वह एक कैच पकड़ने में कामयाब रहे। इसी के साथ नितीश आईपीएल के किसी भी मैच में ये तीनों कारनामे एकसाथ करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। नितीश ने गेंदबाजी में 3 ओवरों में 33 रन दिए और जितेश शर्मा का अहम समय पर विकेट भी हासिल किया। हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में जीत के बाद 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

मैं अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने की पूरी कोशिश करूंगा

पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद नितीश रेड्डी ने कहा कि मेरे नजरिए से ये मेरी टीम और मेरे लिए भी काफी बड़ा प्रदर्शन है। मैं खुद से लगातारा खुद पर विश्वास करने बात कर रहा था। उनके तेज गेंदबाजों ने काफी शानदार बॉलिंग की और इसी कारण मैंने उनके खिलाफ अधिक आक्रामक रुख नहीं अपनाया। मुझे पता था कि स्पिन गेंदबाज आएंगे और मैं उनके खिलाफ बड़े शॉट खेल सकता हूं। वह अब तक पंजाब किंग्स की टीम के गेंदबाज इस टूर्नामेंट में लगातार धीमि गति की बाउंसर गंदबाजों का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उन्हें फायदा भी हुआ। मैंने भी विकेट को देखते हुए कुछ उसी तरह की गेंदबाजी करने का प्रयास किया। मैं बल्ले और गेंद से आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करने का प्रयास जारी रखूंगा

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा का SRH के लिए बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन की हुई पाकिस्तान टीम में एंट्री, टी20 वर्ल्ड कप में फिर होगी टक्कर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल