1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 44 साल की उम्र में डेब्यू, 2000 से ज्यादा विकेट, पूर्व क्रिकेटर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर

44 साल की उम्र में डेब्यू, 2000 से ज्यादा विकेट, पूर्व क्रिकेटर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 21, 2026 04:01 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 04:01 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बुरी खबर आई है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 2000 से ज्यादा विकेट चटकाने का बड़ा कारनामा किया।

Norman Gifford- India TV Hindi
वोरसेस्टरशायर क्रिकेट Image Source : WORCESTERSHIRE CCC @WORCSCCC

इंग्लैंड क्रिकट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 22 जनवरी से 3 मैचों की ODI सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस मैच से ठीक पहले क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर आई है। इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज नॉर्मन गिफोर्ड का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नॉर्मन गिफोर्ड बतौर खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट से लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने साल 1964 से 1973 तक इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 31.09 के औसत से 33 विकेट चटकाए। पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने 55 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा किया, जो उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।

 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चटकाए 2000 से ज्यादा विकेट

गिफोर्ड 1964 और 1965 में वोरसेस्टरशायर की काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों के अहम सदस्य थे। बाद में  उन्होंने साल 1974 में क्लब को खिताब दिलाया। साथ ही 1971 में उनकी तीन संडे लीग जीतों में से पहली जीत भी दिलाई। उन्होंने 1960 से 1988 के बीच वोरसेस्टरशायर और वारविकशायर के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला, जिसमें 2068 विकेट झटके। उन्हें 1975 में विस्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया और क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए 1978 में MBE मिला। हालांकि, उनके करियर में एक अप्रत्याशित मोड़ आया, जब 44 साल की उम्र में उन्होंने शारजाह में साल 1985 में खेले गए रॉथमन्स 4 नेशंस कप में दो ODI मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी करने का मौका मिला। इस तरह वह ODI क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बने। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कायम है। 

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

  • नॉर्मन गिफोर्ड - 44 साल 359 दिन (इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया)
  • राहुल शर्मा - 43 साल 306 दिन (हांगकांग बनाम बांग्लादेश)
  • मोहम्मद तौकीर - 43 साल 36 दिन (UAE बनाम जिम्बाब्वे)

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 साल 359 दिन की उम्र में बतौर कप्तान ODI डेब्यू किया। इस तरह वह ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। हालांकि, बाद में उनका ये रिकॉर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क ने 47 साल 240 दिन की उम्र में तोड़ा। 

ODI क्रिकेट में में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • नोलन क्लार्क - 47 साल 240 दिन (1996)
  • नॉर्मन गिफोर्ड - 44 साल 359 दिन (1985)
  • राहुल शर्मा - 43 साल 306 दिन (2004)

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल