1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का सामना, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11!

वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का सामना, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11!

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 05, 2023 06:15 am IST,  Updated : Oct 05, 2023 06:15 am IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड की टीम से होने वाला है। ऐसे में देखना खास रहेगा कि दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है।

ODI World Cup 2023- India TV Hindi
ODI World Cup 2023 Image Source : GETTY

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज यानी कि 5 अक्टूबर से हो रही है। इस बड़े टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पिछली साल की फाइनलिस्ट टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड होने वाली हैं। पिछली बार वर्ल्ड कप 2019 में सुपर ओवर में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी थी। अब दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। ऐसे में देखना खास रहेगा कि टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरती हैं।

इंग्लैंड की टीम में होंगे ये खिलाड़ी

बता दें कि इंग्लैंड की टीम पहले मैच में अपने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बिना उतर सकती है। ऐसे में हैरी ब्रूक उनकी जगह मैदान पर उतर सकते हैं। टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान की स्टार जोड़ी करते हुए नजर आएगी। वहीं मिडिल ऑर्डर में जो रूट, ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन जैसे घातक बल्लेबाज होंगे। वहीं मोइन अली और क्रिस वोक्स के ऑलराउंडर होंगे। इसके अलावा गेंदबाजी लाइन अप में आदिल रशीद, मार्क वुड और रीस टॉपले मौजूद रह सकते हैं।

विलियमसन के बिना उतरेगी कीवी टीम

बता दें कि वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम बिना केन विलियमसन के मैदान पर उतरेगी। ऐसे में टीम की कप्तानी टॉम लैथम करते हुए नजर आएंगे। टीम में डेवन कॉनवे, विल यंग और डेरिल मिचेल जैसे खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में मौजूद हैं। वहीं डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन जैसे खिलाड़ियों से न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर तगड़ा नजर आ रहा है। इसके अलावा मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे स्टार गेंदबाज इस टीम की ताकत हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवन कॉनवे, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल