IND vs AUS: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के छठे मुकाबले में आज भारतीय क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 199 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 2 रन पर अपने 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल की धमाकेदार पारियों ने टीम को जीत दिला दी।
टीम इंडिया ने अपने पहले वर्ल्ड कप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी है। भारत के लिए इस मैच के हीरो केएल राहुल रहे जिन्होंने नाबाद 97 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली के बल्ले से भी शानदार 85 रन निकले। इसके अलावा 11 रन हार्दिक पांड्या ने बनाए।
विराट कोहली 85 रन बनाकर जोस हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया को हालांकि जीत के लिए अब सिर्फ 33 रन चाहिए।
टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रही है। 33 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 139 रन पर 3 विकेट है। विराट 71 और केएल राहुल 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली के बाद केएल राहुल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। वहीं टीम इंडिया को अब जीत के लिए 100 से भी कम रन चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब टीम इंडिया काफी हद तक खतरे से बाहर आ गई है। वहीं भारतीय टीम का स्कोर भी 100 रन के पार हो चुका है। विराट कोहली अपनी हाफ सेंचुरी तक पहुंच चुके हैं और राहुल उसके काफी करीब हैं।
सिर्फ 2 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने टीम इंडिया को संभाल लिया है। भारतीय टीम इस वक्त 80 रन के पार पहुंच चुकी है। विराट कोहली 39 और केएल राहुल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया को विराट कोहली और केएल राहुल ने मुश्किल से बाहर निकाल दिया है। 15 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 49 रन पर 3 विकेट है। राहुल 15 और कोहली 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम संकट में फंसी हई दिखाई दे रही है। जोस हेजलवुड ने अपने पहले ओवर में ही 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेज दिया है। भारत ने अभी तक 4 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।
पहले ओवर में ईशान किशन के आउट होने के बाद दूसरे ओवर में रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। रोहित को जोस हेजलवुड ने आउट किया है। उन्होंने 6 गेंदें खेली, लेकिन एक भी रन नहीं बना पाए।
पहले ओवर में ही ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन पवेलियन लौट गए हैं। वह बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए।
इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ज्यादा कुछ करने नहीं दिया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा 1-1 विकेट हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने झटका।
भारत के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 199 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा स्टीव स्मिथ ने 46 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 41 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी बेहतरीन बल्लेबाजी नहीं कर पाया। भारत के लिए स्पिनर्स ने कमाल का खेल दिखाया। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट चटकाया।
हार्दिक पांड्या ने एडम जैम्पा को 6 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका दे दिया है।
जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को आउट कर टीम इंडिया को 8वीं सफलता दिला दी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 164 रन पर 8 विकेट।
रविचंद्रन अश्विन ने कैमरन ग्रीन (8) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका दे दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी मात्र 140 रन है।
कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को इस मैच में छठी सफलता दिला दी है। कुलदीप ने मैक्सवेल को 15 के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सिर्फ 140 रन है।
रवींद्र जडेजा ने एलेक्स कैरी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया है। ये एक ही ओवर में जडेजा की दूसरी विकेट है।
टीम इंडिया को इस मैच में तीसरी सफलता मिल गई है। रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को 46 के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 112 रन पर 3 विकेट।
कुलदीप यादव ने टीम इंडियो को दूसरी सफलता दिला दी है। कुलदीप ने डेविड वॉर्नर को 41 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74 पर 2 विकेट।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच 10 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 24 और स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की तरफ से एक सफलता जसप्रीत बुमराह ने ली जब उन्होंने मिचेल मार्श को शून्य के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने मिचेल मार्श को 0 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5/1
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ गए हैं। वहीं टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह के हाथों में गेंद है।
डेविड वॉर्नर, मिचल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जंपा।
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अहम मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम आज अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में शुभमन गिल टीम के साथ स्टेडियम नहीं पहुंचे हैं। बता दें कि गिल पिछले कुछ दिनों से वायरल फीवर होने की वजह से प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं ले रहे थे। वहीं अब उनका इस मैच से बाहर होना तय मान लिया गया है।
कुल मैच - 12
भारत जीता - 4 मैच
ऑस्ट्रेलिया जीता - 8 मैच
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
डेविड वॉर्नर, मिचल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, जॉश इंग्लिश।
संपादक की पसंद