1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2023: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बाहर होने पर सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

ODI World Cup 2023: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बाहर होने पर सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 27, 2023 07:38 am IST,  Updated : Oct 27, 2023 08:16 am IST

ODI World Cup 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।

SL vs ENG- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड Image Source : AP

ODI World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे मेगा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप 2023 में गत चैंपियन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वह टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की रेस तक से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड की टीम के ऐसे प्रदर्शन से ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा है कि वह पिछले बार के चैंपियन हैं। इंग्लिश बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में अब तक पूरी तरह से फेल रहे हैं। उनका कोई भी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच टूर्नामेंट से बाहर होने पर उन्हें सोशल मीडिया पर भी भारी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

वर्ल्ड कप के दौरान फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। हर रोज वर्ल्ड कप से जुड़ा कोई मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नजर आ ही जाएगा। इस वक्त सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की टीम और श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच हुए मैच से जुड़ी बातें ट्रेंड हो रही हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले माना जा रहा था कि इंग्लैंड की टीम से बचकर रहने की जरूरत होगी, लेकिन वर्ल्ड कप की दो कमजोर टीम (अफगानिस्तान और श्रीलंका) तक ने उन्हें हरा दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर तो फैंस के रिएक्शन आने तय थे। आइए एक नजर उनके रिएक्शन पर डालें।

कैसा रहा श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच का हाल

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवरों में 156 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 25.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट की यह सबसे शर्मनाक हारों में से एक है। वनडे वर्ल्ड कप में 1999 से इंग्लिश टीम श्रीलंका को एक भी बार नहीं हरा सकी है। तब से दोनों के बीच पांच मुकाबले खेले गए जहां श्रीलंका अब 5-0 से आगे नजर आ रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल