1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक मैच ने बचा लिया इस खिलाड़ी का करियर, कप्तान शुभमन गिल का है जिगरी दोस्त

एक मैच ने बचा लिया इस खिलाड़ी का करियर, कप्तान शुभमन गिल का है जिगरी दोस्त

 Published : Aug 05, 2025 12:15 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 12:15 pm IST

इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत में प्रसिद्ध कृष्णा ने काफी रन खर्च किए, लेकिन सीरीज खत्म होते होते वे एक मैच विनर बनकर उभरते हुए नजर आए।

prasidh krishna- India TV Hindi
प्रसिद्ध कृष्णा Image Source : GETTY

 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज काफी रोचक रही। हर मैच में एक अलग ही रोमांच देखने के लिए मिला और सीरीज का समापन भी बराबरी पर हुआ। इस बीच सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन भी देखने के लिए मिले। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे, जो अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। इन्हीं में एक नाम है प्रसिद्ध कृष्णा का। हालांकि आखिरी मैच में उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया, उससे लगता है कि अभी कुछ वक्त का जीवनदान उन्हें मिल गया है।

सीरीज की शुरुआत में प्रसिद्ध की हुई थी खूब पिटाई

प्रसिद्ध कृष्णा के पास अभी टेस्ट क्रिकेट का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। भले ही उन्होंने प्रथम श्रेणी के मुकाबले ठीकठाक खेले हों, लेकिन इंटरनेशनल मुकाबलों की बात अलग होती है। सीरीज की शुरुआत प्रसिद्ध कृष्णा के लिए कुछ खास नहीं रही और उन्होंने खूब रन लुटाए। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में प्रसिद्ध ने 128 रन देकर तीन विकेट चटकाने का काम किया। इसके बाद इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 92 रन खर्च कर दे विकेट चटकाए। भले ही प्रसिद्ध को विकेट मिले हों, लेकिन उन्होंने इनते रन लुटाए कि सभी के निशाने पर आ गए। 

आखिरी मैच की दोनों पारियों में प्रसिद्ध ने लिए चार चार विकेट

इसके बाद प्रसिद्ध को दूसरा मौका ​बर्मिंघम टेस्ट में मिला। बर्मिंघम में भी प्रसिद्ध ने काफी घटिया गेंदबाजी की। मैच की पहली पारी में प्रसिद्ध ने 72 रन खर्च कर दिए, लेकिन विकेट कोई नहीं मिला। इसी मैच की दूसरी पारी में प्रसिद्ध ने 39 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। लेकिन असली खेल तो पांचवें यानी आखिरी टेस्ट में हुआ। इस मैच की पहली पारी में प्रसिद्ध ने 62 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने भले ही 126 रन दे दिए हों, लेकिन चार विकेट अपनी झोली में डालने में कामयाब रहे। मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने  में वैसे तो मोहम्मद​ सिराज की अहम भूमिका रही, लेकिन प्रसिद्ध ने भी कमाल की गेंदबाजी की। 

शुभमन गिल की कप्तानी में आईपीएल खेलते हैं प्रसिद्ध

ओवल टेस्ट की दोनों पारियों में चार चार विकेट लेकर प्रसिद्ध ने कम से कम अपने सिर पर मंडरा रहे खतरे को तो कम कर ही दिया है। हालांकि अगली टेस्ट सीरीज अभी दूर है, लेकिन इस सीरीज का प्रदर्शन उस दौरान नोटिस में जरूर लिया जाएगा। वैसे तो प्रसिद्ध ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, साथ ही उनकी कप्तान शुभमन गिल से गहरी दोस्ती भी है। प्रसिद्ध आईपीएल में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं तो जाहिर है कि दोस्ती होगी ही। अपने प्रदर्शन और गिल से दोस्ती का फायदा प्रसिद्ध को अगली सीरीज में भी मिलता हुआ नजर आ सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल