चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 27 फरवरी को रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह टूर्नामेंट अब तक बुरे सपने की तरह रहा है। बांग्लादेश को अपने शुरुआती दोनों मैच, जो उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले हैं, उनमें हार मिली है। वहीं पाकिस्तान को भी अपने शुरुआती दोनों मैच भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से इन दोनों का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सफर खत्म हो चुका है।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस मैच का कोई खास महत्त्व नहीं होगा। चाहे कोई भी टीम हारे या जीते, इससे किसी भी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसी वजह से इस मैच को लेकर ज्यादा क्रेज भी देखने को नहीं मिल रहा है। इसी बीच अगर वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो वहां फिलहाल पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक 39 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 34 में पाकिस्तान और केवल पांच मैचों में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की है। वहीं अगर पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो वहां भी पाकिस्तान ने चार मैच में जीत दर्ज की है। वहीं बांग्लादेश के नाम सिर्फ एक मुकाबला रहा है। हालांकि पाकिस्तान का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में इस मैच में बांग्लादेश भी अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका सकता है।
PAK vs BAN: कब खेला गया था दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आखिरी वनडे मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवरों में 204 रन पर सिमट गई थी। गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए थे। पाकिस्तान ने 205 रनों के लक्ष्य को 32.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। फखर जमान ने 74 गेंदों में 81 रन बनाए थे। वहीं, अब्दुल्लाह शफीक ने 69 गेंदों में 68 रन की पारी खेली थी।
PAK vs BAN मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
पाकिस्तानः इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान व विकेटकीपर), सलमान अली आगा, तय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद,
बांग्लादेशः तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हर्दोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा
यह भी पढ़ें
रचिन रवींद्र सच में हैं वंडर ब्वॉय, इस मामले में तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे
ICC व्हाइट बॉल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज