1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs BAN T20I: ट्राई सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश-पाकिस्तान का सामना, कब, कहां और कैसे देखें Live मैच?

PAK vs BAN T20I: ट्राई सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश-पाकिस्तान का सामना, कब, कहां और कैसे देखें Live मैच?

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 06, 2022 08:06 pm IST,  Updated : Oct 06, 2022 08:06 pm IST

PAK vs BAN, T20I Live Streaming Details: पाकिस्तानी टीम अब त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश का सामना करने वाली है।

Pakistan vs Bangladesh- India TV Hindi
Pakistan vs Bangladesh Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बांग्लादेश का अब पाकिस्तान से सामना
  • कहां देख सकते हैं मैच?
  • ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला

PAK vs BAN, T20I Live Streaming Details: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक हार के बाद, पाकिस्तान विश्व कप के लिए अपनी तैयारी के अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां उनकी नजरें वापसी करने पर टिकी होंगी। पाकिस्तानी टीम अब त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश का सामना करने वाली है, जबकि दो दिन बाद उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस मुकाबले से पहले यहां आप ये जान लीजिए कि इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टी20 मैच कब खेला जाएगा?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच शुक्रवार 7 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हगले ओवल में खेला जाएगा।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश T20I मैच किस समय शुरू होगा?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टी20 मैच?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले टी20 मैच का फैनकोड ऐप पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

दोनों टीमें:

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हैदर अली

बांग्लादेश: लिटन दास, सब्बीर रहमान, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, मोसादेक हुसैन, नसुम अहमद , अफिफ हुसैन, हसन महमूदी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल