1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG, 7th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज निर्णायक मुकाबला, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

PAK vs ENG, 7th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज निर्णायक मुकाबला, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Oct 02, 2022 10:28 am IST,  Updated : Oct 02, 2022 02:47 pm IST

PAK vs ENG, 7th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सात मैचों की टी20 सीरीज।

PAK vs ENG, 7th T20I LIVE STREAMING- India TV Hindi
PAK vs ENG, 7th T20I LIVE STREAMING

Highlights

  • पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज
  • सात मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर
  • 17 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर है इंग्लैंड की टीम

PAK vs ENG, 7th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच खेली जा रही सीरीज का आज आखिरी और निर्णायक मुकाबला होना है। सात मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 3-3 मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं। दोनों की निगाहें अब आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। 17 साल बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही इंग्लैंड की टीम इसे जीतकर यादगार बनाना चाहेगी तो वहीं पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप से पहले यहां जीत को बेताब होगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी जानकारियों के बारे में...

कब खेला जाएगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मैच?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सातवां और आखिरी टी20 मैच आज (2 अक्टूबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 7:30 बजे और मैच की पहली गेंद रात 8 बजे डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है लाइव मैच?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऐसे में सभी मैच सोनी के स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आमिर जमाल, अबरार अहमद, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, शान मसूद और उस्मान कादिर।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली (उपकप्तान), हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, रिचर्ड ग्लीसन, एलेक्स हेल्स, टॉम हेल्म, विल जैक्स, डाविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ल्यूक वुड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल