1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC के एलीट पैनल से हटा ये पाकिस्तानी Umpire, अंपायरिंग में नाम है बड़ा रिकॉर्ड

ICC के एलीट पैनल से हटा ये पाकिस्तानी Umpire, अंपायरिंग में नाम है बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2023 11:34 am IST,  Updated : Mar 17, 2023 11:34 am IST

पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार ICC के एलीट पैनल से हट गए हैं।

Aleem Dar- India TV Hindi
Aleem Dar Image Source : GETTY

पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार ने एलीट पैनल में 19 साल गुजारने के बाद इंटरनेशनल अंपायर का पद छोड़ दिया है। उन्होंने रिकॉर्ड 435 पुरुष इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की। उन्होंने चार वर्ल्ड कप फाइनल के में भी अंपायरिंग की है। उनके नाम ही टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड है। 

अलीम डार ने दिया ये बयान 

अलीम डार ने अपने करियर पर प्रकाश डालते हुए वर्षों से अपने सहयोगियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैंने जब यह प्रोफेशन शुरू किया था, तब मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अब भी इंटरनेशनल बने रहने के लिए इच्छुक हूं लेकिन मुझे लगता है कि यह सही समय है कि मैं एलीट पैनल से हट जाऊं और इंटरनेशनल पैनल से किसी अन्य को मौका दूं। मेरा अंपायर्स को सन्देश यही है कि कड़ी मेहनत करें, अनुशासन रखें और हमेशा सीखते रहे।

नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

अलीम डार के नाम ही टेस्ट और वनडे मैचों में सबसे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है। वह टी20 में हमवतन अहसान के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2003 से 2023 तक 144 टेस्ट, 222 वनडे, 69 टी20 और पांच महिला टी20 में अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली है।

54 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अलीम डार साल 2002 में आईसीसी एलीट पैनल की शुरूआत होने के बाद से ही इसमें रहे हैं। उन्होंने 2009 से शुरू करते हुए तीन बार बैक-टू-बैक वर्ष के अंपायर के लिए डेविड शेफर्ड ट्रॉफी जीती। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल