1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में पहुंचना तो बहुत दूर की बात, बांग्लादेश की टीम भी रही पाकिस्तान से आगे

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में पहुंचना तो बहुत दूर की बात, बांग्लादेश की टीम भी रही पाकिस्तान से आगे

 Published : Feb 27, 2025 06:26 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 06:26 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। इसी वजह से वह ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही।

मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील Image Source : AP

Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तानी टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच जीते बिना पाकिस्तानी टीम का अभियान खत्म हो गया है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रनों से धूल चटाई। इसके बाद भारत ने 6 विकेट से उसे करारी शिकस्त दी। अब बारिश की वजह से उसका मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ नहीं हो पाया। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही। 

Points Table में पाकिस्तान से आगे रही बांग्लादेश की टीम 

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ग्रुप-ए में शामिल था। इस ग्रुप में उसके अलावा भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें शामिल थीं। इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं ग्रुप-ए में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के 3-3 मैचों के बाद एक-एक अंक हैं। लेकिन बांग्लादेश की टीम का नेट रन रेट पाकिस्तान से ज्यादा है। इसी वजह से बांग्लादेश की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है और पाकिस्तानी टीम चौथे पायदान पर है। यानि के पाकिस्तानी टीम आखिरी नंबर पर है। बांग्लादेश का नेट रन रेट माइनस 0.443 है। जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस 1.087 है। लेकिन दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं। 

हाइब्रिड मॉडल पर हो रहा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की पाकिस्तानी टीम को मेजबानी मिली थी, लेकिन बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। जहां भारत के सभी मुकाबले यूएई में हो रहे हैं। जब पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी के ग्राउंड में हो रहे हैं। मेजबान होने के बावजूद पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। 

पाकिस्तान ने एक बार जीता खिताब

पाकिस्तानी टीम ने अभी तक सिर्फ एक बार ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। उसने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब सरफराज अहमद की कप्तानी में भारत को हराकर अपने नाम किया था। तब पाकिस्तानी टीम ने 180 रनों से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने किया टीम का बेड़ागर्क, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऐसा ना करने वाली इकलौती टीम

पाकिस्तान के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल