1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही भारत की हो गई बल्ले-बल्ले! फाइनल के वेन्यू को लेकर सस्पेंस खत्म

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही भारत की हो गई बल्ले-बल्ले! फाइनल के वेन्यू को लेकर सस्पेंस खत्म

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 22, 2025 11:04 am IST,  Updated : Oct 22, 2025 11:04 am IST

पाकिस्तान का ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 से बोरिया-बिस्तर बंध गया है। इसके साथ ही भारत को बड़ा फायदा हो गया है। पाकिस्तान की हार से वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल का वेन्यू तय हो गया है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

ICC वर्ल्ड कप 2025 का 30 सितंबर को जब आगाज हुआ था तो किसी को भी पता नहीं था कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 22 मैचों के लंबे इंतजार और पाकिस्तान की चौथी हार के बाद आखिरकार फाइनल मैच का वेन्यू तय हो गया है। इस खबर से भारतीय फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

दरअसल, ICC वर्ल्ड कप 2025 के आगाज से पहले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के लिए 2 वेन्यू चुने गए थे। एक वेन्यू भारत से जबकि एक श्रीलंका से था। यानी इनमें से किसी एक वेन्यू पर खिताबी मुकाबला खेला जाना तय हुआ था। फाइनल के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम या फिर कोलंबा के आर प्रेमदासा स्टेडियम चुना गया था लेकिन बाद में चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह नवी मुंबई के डॉ डीवाईपाटिल स्टेडियम कर दिया गया।

फाइनल का वेन्यू तय

बता दें, ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है। वैसे तो भारत इस वर्ल्ड कप का मेजबान है लेकिन पाकिस्तान के कारण श्रीलंका को कुछ मैचों की मेजबानी सौंपी गई, जिनमें एक सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी शामिल था। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था। ऐसे में कोलंबो को पाकिस्तान के वेन्यू के तौर पर चुना गया। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी यहीं खेला गया। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचती तो खिताबी मैच कोलंबो में ही खेला जाता लेकिन अब पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो गई है, तो फाइनल मैच नवी मुंबई के डॉ डीवाईपाटिल स्टेडियम में होना तय हो गया है। यहां तक कि दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी अब भारत में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान को जीत का इंतजार

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 30 अक्टूबर को डॉ डीवाईपाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात की जाए तो टीम का अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। अब तक खेले अपने 6 मैचों में पाकिस्तान की टीम को 4 हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। अब पाकिस्तान अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला 24 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। 

यह भी पढ़ें

आखिरी ओवर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, सुपर-ओवर में पहुंचा मैच, जैसे-तैसे वेस्टइंडीज को मिली जीत

लगता है अब अंजाम भुगत कर ही मानेंगे मोहसिन नकवी! BCCI के मेल पर दिया ऐसा जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल