एशिया कप 2025 करीब है। अब इसके शुरू होने में चंद ही दिन बाकी हैं। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम अफगानिस्तान और यूएई के साथ मिलकर त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है, ताकि एशिया कप की तैयारियों को अंजाम दिया जा सके। पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए काफी पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब लगता है कि पीसीबी का फैसला गलत था, जिस पर भरोसा जताया गया, उसी ने अब धोखा दे दिया है। इससे टीम को एशिया कप में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सैम अयूब और साहिबजादा फरहान कर रहे हैं ओपनर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए जब टीम का ऐलान किया था, तब सैम अयूब और साहिबजादा फरहान का नाम उसमें शामिल था। ऐसे में माना जा रहा है कि एशिया कप में यही जोड़ी पारी का आगाज करेगी। वैसे तो दोनों ही ओपनर त्रिकोणीय सीरीज में कुछ नहीं कर पा रही है, लेकिन साहिबजादा फरहान का तो हाल बहुत बुरा है।
साहिबजादा फरहान का खराब फार्म जारी
साहिबजादा फरहान त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में वे अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरे। इस मैच में वे 10 बॉल पर केवल 21 रन ही बना सके और आउट हो गए। इसके बाद दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ तो फरहान के बल्ले से केवल आठ ही रन आए। इसके बाद तीसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 13 बॉल पर 18 रन बनाए और आउट होकर पवेलियन चले गए।
सैम अयूब का बल्ला भी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं चला
वैसे तो दूसरे ओपनर सैम अयूब भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं, लेकिन यूएई के खिलाफ उन्होंने जरूर एक आक्रामक पारी खेल दी थी, जब उनके बल्ले से 69 रन आए। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। अगर यही फार्म एशिया कप में भी जारी रहा तो टीम को एक दो नहीं, कई और हार का भी सामना करना पड़ सकता है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा और अहम मुकाबला है, देखना होगा कि इसमें ये दोनों सलामी बल्लेबाज कैसी बल्लेबाजी करते हैं।