1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान 9 साल बाद इस टीम के खिलाफ खेलेगा T20I मैच, ऐसी हो सकती है मुकाबले के लिए Playing 11

पाकिस्तान 9 साल बाद इस टीम के खिलाफ खेलेगा T20I मैच, ऐसी हो सकती है मुकाबले के लिए Playing 11

 Published : Aug 30, 2025 07:43 am IST,  Updated : Aug 30, 2025 07:43 am IST

पाकिस्तानी टीम ट्राई सीरीज का अपना दूसरा मुकाबला यूएई के खिलाफ 30 अगस्त को खेलेगी। इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव होने की ज्यादा संभावना नहीं है।

haris rauf- India TV Hindi
सलमान अली आगा और हारिस रऊफ Image Source : GETTY

Pakistan vs UAE Tri Series: ट्राई सीरीज 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने अफगानिस्तान को 39 रनों से हरा दिया। अब उसका दूसरा मुकाबला यूएई की टीम से 30 अगस्त को होगा। ये मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के हौसले बुलंद हैं और उसकी निगाहें लगातार दूसरा मैच जीतने पर होंगी।

9 साल बाद यूएई से मैच खेलेगी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान और यूएई के बीच अभी तक एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच हुआ है और वह भी साल 2016 में। तब पाकिस्तानी टीम के लिए उमर अकमल (50 रन) और शोएब मलिक (63 रन) ने अर्धशतक लगाए थे। इन दोनों प्लेयर्स ने अपने दम पर पाकिस्तान को 7 विकेट से जीत दिला थी। अब 9 साल बाद पाकिस्तानी टीम यूएई के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है। यूएई के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की ज्यादा संभावना नहीं है। क्योंकि कप्तान सलमान विनिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगे।

शाहिबजादा फरहान और सैम अयूब कर सकते हैं ओपनिंग

यूएई के खिलाफ पाकिस्तान के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी शाहिबजादा फरहान और सैम अयूब करते हुए नजर आ सकते हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन किया है। तीसरे नंबर पर फखर जमां को चांस मिल सकता है और चौथे नंबर पर कप्तान सलमान अली आगा उतर सकते हैं।

पांचवें नंबर पर हसन नवाज को मौका मिल सकता है। वहीं छठे नंबर पर ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को चांस मिल सकता है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी मोहम्मद हैरिस को दी सकती है। वह निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करने में माहिर हैं।

सुफियान मुकीम को मिल सकता है मौका

तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी निभाते हुए नजर आ सकते हैं। उसका साथ देने के लिए टीम में हारिस रऊफ और फहीम अशरफ को प्लेइंग इलेवन में उतारा जा सकता है। सुफियान मुकीम को भी मौका मिल सकता है।

यूएई के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तानी टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:

शाहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हैरिस, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और सुफियान मुकीम।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के लिए हीरो बने ये 2 प्लेयर्स, ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में दिलाई जीत

Asia Cup 2025: टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी नहीं जाएंगे दुबई, BCCI ने बताई इसके पीछे की वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल