1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुपर-4 से पहले ही पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

सुपर-4 से पहले ही पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 05, 2023 09:30 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 09:30 pm IST

सुपर 4 के मुकाबले शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी टीम से एक स्टार खिलाड़ी का पत्ता भी काटा जा चुका है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Pakistan Cricket Team Image Source : AP

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 अब अपने सुपर-4 मुकाबलों में आ पहुंचा है। ग्रुप ए से टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तानी टीम ने क्वालीफाई किया है। सुपर 4 के सबसे पहले मैच में पाकिस्तानी टीम का सामना बांग्लादेश से होना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी कि पीसीबी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने अहम मुकाबले से पहले अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम से एक स्टार खिलाड़ी को इस मैच से बाहर कर दिया है।

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

बांग्लादेश के खिलाफ बाबर आजम की कप्तानी में उपकप्तान शादाब खान, ओपनर फखर जमां और इमाम उल हक को शामिल किया गया है। इसके अलावा आगा सलमान और इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में शामिल हैं। टीम से स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को बाहर कर दिया गया है।

इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम में फहीम असरफ की एंट्री हुई है। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम की तेज गेंदबाजी तिकड़ी नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ की जोड़ी एक बार से एक्शन में नजर आएगी। बता दें कि ग्रुप ए में पाकिस्तानी टीम ने पहले मैच में नेपाल को बुरी तरह हराने के बाद पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ बारिश के चलते एक ड्रॉ मुकाबला खेला। 

बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (वाइस कैप्टन), फखर जमां, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम असरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल