1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर, शाहीन T20 टीम से बाहर, पाकिस्तानी स्क्वाड का हुआ ऐलान; इस खिलाड़ी को पहली बार मिली जगह

बाबर, शाहीन T20 टीम से बाहर, पाकिस्तानी स्क्वाड का हुआ ऐलान; इस खिलाड़ी को पहली बार मिली जगह

 Written By: Govind Singh
 Published : Dec 28, 2025 11:43 am IST,  Updated : Dec 28, 2025 11:46 am IST

Pakistan Squad: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस दिया गया है।

babar azam- India TV Hindi
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। अब इस सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। खास बात ये है इस सीरीज के लिए टीम में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे टी20 क्रिकेट के महारथी प्लेयर्स को नहीं चुना गया है। क्योंकि ये खिलाड़ी अभी बिग बैश लीग में खेल रहे हैं।

ख्वाजा नफे को पहली बार मिली पाकिस्तानी टी20 टीम में जगह

बाबर आजम को अभी कुछ दिन पहले ही टी20 टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्होंने ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लिया और कई शानदार पारियां भी खेली थीं। वहीं अनुभवी मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ अभी बिग बैश लीग में खेल रहे हैं। स्टार प्लेयर्स के बाहर होने की वजह से पाकिस्तानी सेलेक्टर्स ने ख्वाजा नफे को पहली बार टी20 टीम में चुना है।

ख्वाजा नफे ने बनाए कुल 688 रन

ख्वाजा नफे अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। वह पाकिस्तानी-ए की टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक 32 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 132.81 रहा है और इस दौरान उन्होंने 688 रन बनाए। इसके अलावा वह पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलते हैं। टी20 सीरीज के लिए स्टार ऑलराउंडर शादाब खान की भी वापसी हुई है।

7 जनवरी को दोनों टीमों के बीच होगा पहला मैच

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20  मैच 9 जनवरी और आखिरी मैच 11 जनवरी को होगा। तीनों ही मुकाबले दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तान इस सीरीज से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्क्वाड को आखिरी रूप देना चाहेगी। 

पाकिस्तानी टीम का स्क्वाड:

सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

यह भी पढ़ें:

Women T20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने जड़ी संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी, बड़े कीर्तिमान के बराबर पहुंची

38 की उम्र में कायरन पोलार्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी, एक ओवर में ठोके 30 रन; पारी में जड़े इतने छक्के

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल