1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी कोच ने खिलाड़ियों को बाहर किए जाने के फैसले से झाड़ा अपना पल्ला, कहा - मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं

पाकिस्तानी कोच ने खिलाड़ियों को बाहर किए जाने के फैसले से झाड़ा अपना पल्ला, कहा - मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 05, 2026 02:34 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 02:34 pm IST

पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कार्यवाहक कोच का पद संभालने वाले माइक हेसन ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद बाहर स्क्वाड से बाहर किए गए 7 खिलाड़ियों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अपना पल्ला साफतौर पर झाड़ लिया।

Mike Hesson With Mohsin Naqvi- India TV Hindi
माइक हेसन और मोहसिन नकवी। Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के हेड कोच माइक हेसन को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच में दो मुकाबलों के बाद सरफराज अहमद को हटाकर पीसीबी ने कार्यवाहक कोच की भूमिका दी है। माइक हेसन ऐसे समय पर यह जिम्मेदारी संभाल रहे जब पाकिस्तानी टीम में काफी उठापटक का माहौल देखने को मिल रहा है, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद जहां 7 खिलाड़ियों को वापस घर भेजने का फैसला लिया गया तो वहीं सरफराज अहमद को हेड कोच की पोजीशन जबकि उमर गुल को गेंदबाजी कोच के पद से हटा दिया गया। अब स्क्वाड से बाहर किए गए खिलाड़ियों को लेकर जब कार्यवाहक कोच माइक हेसन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस मामले से पूरी तरह अपना पल्ला झाड़ने के साथ साफ कह दिया कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

मुझे सच में नहीं पता कि क्या हुआ

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को टेस्ट सीरीज तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन के स्टेडियम में खेलना है। इससे पहले कार्यवाहक कोच माइक हेसन टीम के साथ जुड़ गए हैं, जिसमें बर्मिंघम में 4 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक हेसन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कहा कि जब पीसीबी ने मुझे आखिरी टेस्ट के लिए कोच की जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया तो उस समय तक रिजवान, सलमान आगा और इमाम उल हक इन तीनों ही खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया था। इसलिए मुझे सच में पूरे मामले को लेकर कुछ भी नहीं पता। लाहौर में हमारा पहले से ही एक लिमिटेड ओवर्स टीम का कैंप चल रहा था। मैं जापान से लौटा ही था जहां एशियाई खेल होंगे और इसके बाद मुझे टेस्ट टीम को मैनेज करने के लिए कहा गया। मैंने टीम में बैलेंस लाने के लिए कुछ बदलाव करने का फैसला किया है और मैं ऐसा गेंदबाजी आक्रमण चाहता हूं जिसमें विविधता हो और जिसमें कुछ ऑलराउंडर हों।

इमाम और रिजवान को बाहर करने का फैसला पहले ही हो चुका था

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में चोटिल होने की वजह से इमाम उल हक दोनों पारियों में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना देखने को मिली थी। वहीं मोहम्मद रिजवान का बल्ले से काफी शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। ऐसे में पीसीबी ने दोनों ही खिलाड़ियों को पहले ही वापस घर बुलाने का फैसला ले लिया था, जिसमें इमाम उल हक की चोट की जांच भी कराई जाएगी, जिसको लेकर उनपर अब एक से दो साल बैन होने की तलवार भी लटक रही है। इसके अलावा पीसीबी ने बड़े बदलाव करने के लिए सफाई अभियान की भी शुरुआत कर दी है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के चीफ ऑफ सिलेक्टर आकिब जावेद की कुर्सी भी खतरे में मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिजाज, टॉस की रहेगी काफी अहम भूमिका

आकिब नबी ने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू मैच में बल्ले से बिखेरा जलवा, अहम मौके पर छक्का लगाकर जीत को किया पक्का

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल