1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रातोंरात बदल गया कप्तान, 29 साल के इस खिलाड़ी को अचानक मिली टीम की कमान

रातोंरात बदल गया कप्तान, 29 साल के इस खिलाड़ी को अचानक मिली टीम की कमान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 06, 2024 07:16 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 10:44 am IST

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बीच अचानक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी में बड़ा बदलाव हो गया है।

AUS vs PAK- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला था जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी। इस मैच में कप्तान पैट कमिंस ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था और रोमांचक अंदाज में अपनी टीम को जीत दिलाई थी। पैट कमिंस ने 9.4 ओवरों में 1 मेडन फेंकते हुए 39 रन दिए थे और 2 बल्लेबाजों का शिकार किया था। कमिंस और मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 46.4 ओवरों में 203 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में फंसी तो कप्तान पैट कमिंस ने मोर्चा संभाला और 8 विकेट गिरने के बावजूद अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस मैच में कमिंस ने 31 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

अचानक बदल गया कप्तान

पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया मेहमान पाकिस्तान टीम का दूसरे वनडे मैच में सामना करेगी जहां उसकी नजरें सीरीज पर कब्जा करने की होगी। दूसरा वनडे मैच 8 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने रातोंरात अपना कप्तान बदल दिया है। टीम की कमान पैट कमिंस के बजाय 29 साल के जोश इंग्लिस को सौंप दी गई है। हालांकि दूसरे वनडे में पैट कमिंस ही कप्तान होंगे लेकिन तीसरे मैच में टीम की कप्तानी जोश इंग्लिस करते नजर आएंगे। कमिंस तीसरे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में भी टीम की कमान जोश इंगलिस ही संभालेंगे। इस सीरीज में भी पैट कमिंस नहीं खेलेंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर फोकस

दरअसल, पैट कमिंस के अलावा स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबुशेन भी पाकिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की ODI सीरीज के तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे। ये फैसला इसलिए लिए गया है ताकि ये सभी खिलाड़ी बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना ध्यान केंद्रित कर सके। ऐसे में तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और स्पेंसर जॉनसन को विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप के साथ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान- पहले दो मैच), जोश इंग्लिस, (कप्तान- तीसरा मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड (केवल दूसरा मैच), स्पेन्सर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (पहले दो मैच), मिचेल स्टार्क (पहले दो मैच), मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान/विकेट कीपर), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

यह भी पढ़ें:

T20 का मोह IPL तक ले आया, मेगा ऑक्शन में दिखेगा 42 साल का दिग्गज, 15 साल पहले खेला था आखिरी मैच

भारत के 1165 प्लेयर्स ने IPL Mega Auction में कराया रजिस्टर, कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या जान चौंक जाएंगे आप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल