PBKS vs MI Live: आईपीएल 2024 का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमें पंजाब के नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थी। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 78 रन बनाए। वहीं, पंजाब किंग्स ने 19. 1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच में जान डाली। लेकिन मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से इस मैच को जीत लिया। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस 7 में से 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर आ गई है, वहीं पंजाब किंग्स 7 में से 5 मुकाबले हारकर 9वें स्थान पर आ गई है।