PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के 27वें मुकाबले में आमने-सामने थी। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 विकेट से जीता। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसके बाद रनचेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी ओवर में मैच अपने नाम किया। उन्होंने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीता मैच, पंजाब किंग्स को रोमांचक अंदाज में हराया
PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीता मैच, पंजाब किंग्स को रोमांचक अंदाज में हराया
PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 27वां मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया।
PBKS vs RR Updates
-
11:16 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीता मैच
राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है। शिम्रोन हेटमायर ने 19.5 ओवर में छक्का लगाकर अपनी टीम को इस मैच में जीत दिलाई।
-
11:10 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स के एक ओवर में गिरे 2 विकेट
राजस्थान रॉयल्स ने एक ही ओवर में अपने 2 बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है। रोवमैन पोरेल 11 रन और केशव महाराज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम को जीतने के लिए 5 गेंदों में 10 रनों की जरूरत है। -
11:01 PM (IST) Apr 13, 2024
18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का हाल
राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर के बाद 132 रन बना लिए हैं। टीम को जीतने के लिए 11 गेंदों में 16 रनों की जरूरत है।
-
10:58 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने बदला मैच का हाल
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने मैच का रुख बदल दिया है। टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन है।
-
10:51 PM (IST) Apr 13, 2024
रियान पराग हुए आउट
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ध्रुव जुरेल के साथ शिम्रोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
10:49 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16 ओवर हुए पूरे
राजस्थान रॉयल्स ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। रियान पराग 21 रन और ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
10:29 PM (IST) Apr 13, 2024
आखिरी पांच ओवर में राजस्थान रॉयल्स का हाल
राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी पांच ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 43 गेंदों में 61 रनों की जरूरत है।
-
10:27 PM (IST) Apr 13, 2024
यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन
यशस्वी जायसवाल 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। संजू सैमसन के साथ रियान पराग क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन है।
-
10:18 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स की आधी पारी हुई समाप्त
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं संजू सैमसन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
10:09 PM (IST) Apr 13, 2024
तनुष कोटियान हुए आउट
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज तनुष कोटियान 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम को जीत के लिए 70 गेंदों में 92 रनों की जरूरत है।
-
10:06 PM (IST) Apr 13, 2024
जायसवाल और कोटियान की बेहतरीन साझेदारी
जायसवाल और तनुष कोटियान 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 ओवर के बाद 56 रन बना लिए हैं।
-
9:58 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स का पावरप्ले के दौरान हाल
राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के दौरान 43 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और तनुष कोटियान 40 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:48 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स 4 ओवर के बाद
राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर के बाद 33 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और तनुष कोटियान बढ़िया साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:42 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स की पारी के 3 ओवर हुए पूरे
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 ओवर के बाद 16 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 7 रन और तनुष कोटियान 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
9:28 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज उतरे मैदान पर
राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत हो गई है। बल्लेबाजी के लिए तनुष कोटियान और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स को इस मैच को जीतने के लिए 120 गेंदों में 148 रनों की जरूरत है। पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी के लिए भेजा।
-
9:16 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 147 रन बनाए
पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 148 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर आशुतोष शर्मा का विकेट भी खो दिया। उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए।
-
9:10 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स की पारी के 19 ओवर हुए पूरे
पंजाब किंग्स की टीम ने 19 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। आशुतोष शर्मा 26 रन और हरप्रीत बराड़ 2 रन बनाकर क्रीज पैर मौजूद हैं।
-
9:08 PM (IST) Apr 13, 2024
लियाम लिविंगस्टन हुए रन आउट
पंजाब किंग्स को लियाम लिविंगस्टन के रूप में एक और झटका लग गया है। लियाम लिविंगस्टन 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं।
-
8:55 PM (IST) Apr 13, 2024
जितेश शर्मा हुए आउट
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जितेश शर्मा 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। आवेश खान ने पंजाब किंग्स का छठा विकेट भी गिरा दिया है। लियाम लिविंगस्टन के साथ बल्लेबाजी के लिए आशुतोष शर्मा क्रीज पर आए हैं।
-
8:51 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स का स्कोर 100 के पार
पंजाब किंग्स की टीम ने 100 रन से ज्यादा स्कोर बना लिया है। जितेश शर्म और लियाम लिविंगस्टन 30 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
-
8:45 PM (IST) Apr 13, 2024
15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का हाल
पंजाब किंग्स ने 15 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। जितेश शर्मा 21 रन और लियाम लिविंगस्टन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
8:39 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स को बड़ी साझेदारी की जरूरत
पंजाब किंग्स की टीम 13 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 72 रन ही बना पाई है। टीम को एक सम्मानीय स्कोर तक पहुंचाने के लिए जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टन को एक बढ़िया साझेदारी बनाने की आश्यकता है।
-
8:35 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
पंजाब किंग्स ने अपना पांचवां विकेट भी गंवा दिया है। शशांक सिंह 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 71 रन है।
-
8:31 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स के 12 ओवर हुए पूरे
पंजाब किंग्स ने 12 ओवर में 70 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह 8 रन और जितेश शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
8:23 PM (IST) Apr 13, 2024
कप्तान सैम करन लौटे पवेलियन
पंजाब किंग्स ने सैम करन के रूप में अपना चौथा विकेट खो दिया है। जितेश शर्मा के साथ क्रीज पर शशांक सिंह आए हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 53 रन है।
-
8:17 PM (IST) Apr 13, 2024
आखिरी 5 ओवर में पंजाब किंग्स का हाल
पंजाब किंग्स ने आखिरी 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए हैं। टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए एक सफल साझेदारी की जरूरत है।
-
8:14 PM (IST) Apr 13, 2024
जॉनी बेयरस्टो लौटे पवेलियन
जॉनी बेयरस्टो 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। केशव महाराज ने पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट चटकाया। सैम करन के साथ जितेश शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन है।
-
8:07 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स का गिरा दूसरा विकेट
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेज दिया है। जॉनी बेयरस्टो का साथ निभाने सैम करन क्रीज पर आए हैं। 7 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन है।
-
8:01 PM (IST) Apr 13, 2024
पावरप्ले में पंजाब किंग्स का हाल
पंजाब किंग्स ने पावरप्ले के दौरान 38 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो 11 रन और प्रभसिमरन सिंह 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी ओवर में कुल 7 रन आए हैं।
-
7:52 PM (IST) Apr 13, 2024
अथर्व तायडे हुए आउट
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज अर्थव तायडे 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन है।
-
7:41 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स की पारी के 2 ओवर हुए पूरे
पंजाब किंग्स की टीम ने 2 ओवर के बाद 17 रन बनाए हैं। आखिरी ओवर में कुल 13 रन आए। जॉनी बेयरस्टो 2 रन और अथर्व तायडे 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
7:30 PM (IST) Apr 13, 2024
मैदान पर उतरे पंजाब किंग्स के बल्लेबाज
पंजाब की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जॉनी बेयरस्टो और अथर्व तायडे क्रीज पर आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी के लिए ट्रेंट बोल्ट को भेजा।
-
7:14 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट विकल्प:
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, आबिद मुश्ताक।
-
7:14 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट विकल्प:
राहुल चाहर, आशुतोष शर्मा, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, नाथन एलिस।
-
7:12 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI:
संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियान, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
-
7:11 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स प्लेइंग XI:
जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा।
-
7:02 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत लिया है। कप्तान संजू सैमसन ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
-
6:49 PM (IST) Apr 13, 2024
आज के मैच में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार स्टेडियम के ऊपर आसमान में घने बादल देखे जा सकते हैं और बारिश की भी संभावना है। हवा में 29% नमी और 16 किमी/घंटा की गति की सूचना भी दी गई है।
-
6:48 PM (IST) Apr 13, 2024
आज के मैच में पिच का हाल
यह स्टेडियम नया है और पिच भी इसलिए बल्लेबाजों के बैट पर गेंद सही बाउंस के साथ आ रही है। इसके साथ ही तेज गेंदबाजों के लिए यहां हल्की सी मदद होती है। मैच में शुरू के ओवर में पेसर्स असर डाल सकते हैं, लेकिन अगर संभलकर खेला जाए तो फिर रन बनाने से रोकना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
-
6:46 PM (IST) Apr 13, 2024
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड:
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नंद्रे बर्गर, आबिद मुश्ताक, संदीप शर्मा, टॉम कोहलर-कैडमोर, डोनोवन फरेरा, कुणाल सिंह राठौड़।
-
6:46 PM (IST) Apr 13, 2024
पंजाब किंग्स का स्क्वाड:
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, राहुल चाहर , ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।