1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान में आया भूचाल, पीसीबी ने कर दिया बहुत बड़ा बदलाव

इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान में आया भूचाल, पीसीबी ने कर दिया बहुत बड़ा बदलाव

 Published : Oct 11, 2024 02:55 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 02:55 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट में कई बड़े बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है।

babar azam- India TV Hindi
इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान में आया भूचाल, पीसीबी ने कर दिया बहुत बड़ा बदलाव Image Source : GETTY

Pakistan Cricket Board, PCB: इंग्लैंड से अपने घर पर ​मिली बहुत बुरी के हार के बाद पाकिस्तान​ क्रिकेट में नया भूचाल आ गया है। आनन फानन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बहुत बड़े बदलाव कर दिए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने घर मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। अभी तीन मैचों की सीरीज के दो मैच बचे हुए हैं और इससे पहले ही पीसीबी ने सेलेक्शन कमेटी में बदलाव कर दिया है। ये अपने आप में एक बड़ा फैसला है। इससे कुछ खिलाड़ियों पर भी गाज गिर सकती है और वे टीम से बाहर किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभी कुछ दिन का इंतजार किया जाना चाहिए। 

पीसीबी ने किया नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया गया है। अब इसमें आकिब जावेद, अजहर अली और हसन चीमा के साथ ही अलीम डार को भी जगह मिली है।​ क्रिकेट के जो शौकीन लोग हैं, वे बाकी खिलाड़ियों के साथ ही अलीम दार को भी जानते होंगे। अब वे कुछ वक्त पहले तक वे अंपायर हुआ करते थे, लेकिन अब वे रिटायर होकर वे नई पारी खेलने जा रहे हैं। ये भी बताया जा रहा है कि अब टीम के कोच की कोई भी भूमिका टीम सेलेक्शन में नहीं होगी।

वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को कर दिया गया था बर्खास्त

जून में टी20 विश्व कप 20024 से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने के बाद वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि उनकी जगह कौन लेगा, इसका ऐलान नहीं किया गया था। अब साफ हो गया है कि सेलेक्शन कमेटी क्या होगी। लेकिन दूसरा सवाल ये भी रहेगा कि ये कमेटी कब तक रहेगी। एक दो मैच में पाकिस्तानी टीम को और हार मिली तो नई कमेटी भी हटाई जा सकती है। 

कौन होगा बाबर आजम की जगह लिमिटेड ओवर का नया कप्तान

पाकिस्तान के सामने इस वक्त सबसे बड़ी टेंशन ये है कि लिमिटेड ओवर्स में टीम का नया कप्तान कौन होगा। बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद अब टीम का नया कप्तान कौन होगा, ये भी फैसला नई सेलेक्शन कमेटी करेगी। इतना ही नहीं, टेस्ट कप्तान शान मसूद भी अभी तक टीम को एक भी टेस्ट में जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं, ऐसे में उनकी कप्तानी पर भी संकट है। दिक्कत ये भी है कि अगर शान मसूद को हटाया जाता है तो नए कप्तान के लिए कोई बड़े नाम और दावेदार भी नहीं हैं। इस लिहाल से देखें तो पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य अंधकार में दिख रहा है। देखना होगा कि नई सेलेक्शन कमेटी टीम को कब तक इससे बचा पाती है। 

यह भी पढ़ें 

पहली जीत के लिए तरस रहा कप्तान, नाकाम पाकिस्तान की कहानी जान आप भी रह जाएंगे दंग

WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर, अंक तालिका में रसातल में पहुंची टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल