1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से बाहर स्टार बल्लेबाज, DK ने दिया बड़ा अपडेट

RCB को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से बाहर स्टार बल्लेबाज, DK ने दिया बड़ा अपडेट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 27, 2026 12:04 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 12:04 am IST

RCB के ओपनर फिल सॉल्ट चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। मेंटर दिनेश कार्तिक ने उनकी चोट की पुष्टि की है।

RCB- India TV Hindi
फिल सॉल्ट और विराट कोहली Image Source : PTI

RCB vs DC: IPL 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक अहम मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट अभी भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी सॉल्ट टीम से बाहर रहे थे और अब यह साफ हो गया है कि उनकी वापसी में अभी और समय लगेगा। आरसीबी के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने खुद इसकी पुष्टि की है।

कार्तिक ने दी फिटनेस पर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनेश कार्तिक ने साफ कहा कि  फिल सॉल्ट फिलहाल चोटिल हैं। पिछले मैच में सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में सॉल्ट की गैरमौजूदगी में बेथेल को एक और मौका मिलने की संभावना है।

कोहली की तारीफ में बोले कार्तिक

इस दौरान दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि वह हर साल पीछे जाकर यह आंकलन करते हैं कि उन्होंने क्या किया है। वह एक बहुत ही दृढ़ योजना के साथ आते हैं कि उन्हें कैसे खेलना है। उनके पास एक तरीका है, जिससे वह लगातार अभ्यास में खुद को परखते रहते हैं।

कार्तिक ने आगे कहा कि उनके पास बहुत अनुभव है और यह वाकई अद्भुत है। किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए एक सीखने जैसा अनुभव। उन्हें यकीन है कि विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान जैसे खिलाड़ी उन्हें देखकर सोचते होंगे कि देखो विराट भैया कैसे अभ्यास कर रहे हैं, वह क्या अलग कर रहे हैं?

पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति

RCB इस समय शानदार फॉर्म में है और 7 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। हालांकि टीम को इस सीजन की दो हार में से एक हार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही मिली थी, ऐसे में बेंगलुरु की नजर अब दिल्ली में उस हार का बदला लेने पर होगी। फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी आरसीबी के लिए जरूर चुनौती है, लेकिन टीम का आत्मविश्वास मजबूत है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी बिना अपने स्टार ओपनर के भी दिल्ली में जीत दर्ज कर पाती है।

यह भी पढ़ें

धोनी की वापसी को लेकर आई बुरी खबर, फिर हुए चोटिल, CSK के कोच का बड़ा खुलासा

VIDEO: KKR vs LSG मैच में बवाल, अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट, गुस्से में जमीन में दे मारा बल्ला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल